फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 technical college will close in uttarakhand.

उत्तराखंडः बंद होने की कगार पर 25 तकनीकी कॉलेज

Sun, 12 Apr 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Apr 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
25 technical college will close in uttarakhand.

तकनीक, प्रबंधन, फार्मा और डिप्लोमा शिक्षा की आस लगाए उत्तराखंड के छात्रों को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने प्रदेश के 25 संस्थानों के मान्यता आवेदनों पर रोक लगा दी है। परिषद की जांच में इन संस्थानों के ‘इंफ्रास्ट्रक्चर’ संबंधी दावे हवाई निकले। खास बात यह है कि इन संस्थानों में 15 सरकारी पॉलीटेक्निक, दो सरकारी और चार निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, तीन मैनेजमेंट कालेज और एक फार्मा संस्थान शामिल है।

परिषद की वेबसाइट www.aicteindia.org पर यह जानकारी अपलोड की र्गई है। परिषद ने संबंधित संस्थानों को दिल्ली में 13 अप्रैल को होने वाली स्टैंडिंग कमेटी में अपील का मौका दिया है। सुनवाई के बाद ही इनकी मान्यता पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। कमेटी संतुष्ट हुई तो ही इन संस्थानों में संबंधित पाठ्यक्रम चलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


एक संस्थान की बंद करने की अर्जी
परिषद की सूची में शामिल देहरादून स्थित सेलाकुई इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन प्रबंधन पहले ही संस्थान बंद करने की अर्जी दे चुका है। लेकिन तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्रवाई लंबित होने से यह अर्जी निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के 590 संस्थान
परिषद की वेबसाइट पर ‘रिजेक्टेड लिस्ट’ में देशभर के 590 तकनीकी, प्रबंधन, फार्मा और डिप्लोमा संस्थान शामिल हैं। बता दें कि एआईसीटीई वह स्वायत्त संस्था है जो देशभर में तकनीकी और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों को मान्यता प्रदान करती है।

इनकी मान्यता अधर में

25 technical college will close in uttarakhand.

पॉलीटेक्निक
गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलीटेक्निक, जैंती, अल्मोड़ा
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, ओखलाखाल, प्रतापनगर    
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, बड़कोट
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, बाजपुर
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, चोपता
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, जाखणीधार
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, जखोली
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, कपकोट
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, रामनगर    
गवर्नमेंट रूरल पॉलीटेक्निक, थलनदी    
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, बछेलीखाल        
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, बाड़ीछीना            
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, खटीमा                
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, गजा            
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, जोशीमठ

फार्मेसी

भागीरथी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी उत्तराखंड
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
दून कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी देहरादून
एसबीएस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, देहरादून
सीमांत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, पिथौरागढ़
इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर
श्री साईं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी उत्तराखंड
वुमैन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी सुद्धोवाला, देहरादून

मैनेजमेंट

इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एजूकेशन एंड कंसल्टेंसी उत्तराखंड
रुड़की कालेज आफ एजूकेशन (मैनेजमेंट), रुड़की
सेलाकुई इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन, सेलाकुई, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed