फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   10 percent seats will increase in Bcom and Bsc

बीकॉम व बीएससी में बढ़ेगी दस फीसदी सीटें

Thu, 24 Jul 2014 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Jul 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
10 percent seats will increase in Bcom and Bsc

बीकॉम और बीएससी जैसे कोर्स में दाखिला का इंतजार करने वाले छात्रों के लिए अच्छे खबर है।

विज्ञापन


महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने संबद्ध कॉलेजों में इन कोर्सों में दस फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बाबत कुलसचिव ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, शहर के सभी कॉलेजों बीकॉम और बीएससी के कोर्स में छात्रों की भीड़ बहुत अधिक थी। सभी कॉलेजों में 80 फीसदी पर ही इन बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम पास और बीएससी नॉन मेडिकल व मेडिकल में सीटें फुल हो गई थी। जबकि आवेदन इन कोर्स में अधिक आई थी।
विज्ञापन


राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज, सेक्टर-9 में बीकॉम 180 सीटों के मुकाबले करीब चार सौ सीटें, बीकॉम ऑनर्स व बीएससी नॉन मेडिकल में 80 के मुकाबले करीब 500 फॉर्म जमा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-14 में  बीकॉम पास में 560 सीटों के मुकाबले करीब 2200 फॉर्म आए थे। बीकॉम ऑनर्स, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी मेडिकल, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में भी तय सीटों से दो गुने अधिक फॉर्म आए थे। नतीजतन, कई छात्र अब भी दाखिला के भटक रहे हैं।

इसी को देखते हुए कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुलपति एचएस चहल ने यह निर्णय लिया है। स्नातकीय पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम (पास/ऑनर्स), बीबीए, बीसीए, बीएचएम, बीटीएम, बीजेएमसी में उपलब्ध सीटों के अतिरिक्त दस प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी की है।


राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव ने बताया कि दस फीसदी बढ़ी सीटों पर उन छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। जिन्होंने पहले आवेदन किया था, लेकिन अधिक कटऑफ की वजह से दाखिला नहीं हो पाया था। उसी लिस्ट से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed