फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   1 lakh students left UPSEE counselling

UPTU: एक लाख ने छोड़ी एसईई काउंसलिंग

Thu, 10 Jul 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 10 Jul 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 lakh students left UPSEE counselling

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग एक लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ दी है। यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) पास करने के बाद भी इन छात्रों ने मंगलवार 8 जुलाई तक चली डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है।

विज्ञापन


एसईई में सफल हुए सिर्फ 63 हजार 500 हजारों ने ही डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन की प्रक्रिया पूरी है। इन छात्रों के पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं, जो अब 10 जुलाई से होने वाली च्वाइस फिलिंग में शामिल होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, यूपी एसईई में बीटेक, एमबीए, एमसीए समेत सभी कोर्सों के लिए लगभग एक लाख 98 हजार छात्रों ने आवेदन किया। इनमें से लगभग एक लाख 65 हजार से ज्यादा छात्रों ने अलग-अलग कोर्सों में परीक्षा पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चली डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन की प्रक्रिया में शामिल होने वाले 63 हजार 500 छात्र ही अब दाखिले की कतार में हैं, बाकी ने काउंसलिंग छोड़ दी है।

पिछले साल से ज्यादा छात्र आए
यूपीटीयू की काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों का आंकड़ा पिछले साल से ज्यादा रहा है। इस बार 63 हजार 500 छात्र काउंसलिंग के जरिए सीट पक्की कराने जा रहे हैं जिनकी संख्या पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। पिछले साल सिर्फ 53 हजार छात्र ही एसईई काउंसलिंग में शामिल हुए थे। बढ़े हुए आंकड़े विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है।


बीटेक की 40 हजार सीट खाली
काउंसलिंग छोड़ने वाले लाखों छात्रों के साथ ही यूपीटीयू काउंसलिंग में शामिल बीटेक की 40 हजार से ज्यादा सीट सीधे खाली रह जाएंगी। काउंसलिंग में शामिल सीटों के अलावा 15 फीसदी सीट मैनेजमेंट कोटा और 20 फीसदी सीट जेईई मेन की हैं। काउंसलिंग में शामिल एमबीए की भी लगभग 20 हजार सीट सीधे खाली रह जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed