{"_id":"60c063aa197c519cf6908afe628b7069","slug":"-628694","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों के ही नहीं खेलों के भी धुरंधर निकले इंजीनियर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मशीनों के ही नहीं खेलों के भी धुरंधर निकले इंजीनियर्स
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Feb 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीजीआईटीएम में बृहस्पतिवार का पूरा दिन खेलों के नाम रहा। कई खेलों में सैकड़ों खिलाड़ियों ने हाथ आजमाए। संस्थान के वार्षिक खेलोत्सव में सबसे पहले डिसकस थ्रो के मुकाबले शुरू हुए। इसमें सीपीएसएम की कमलेश ने बाजी मारी। लड़कों के इसी मुकाबले में रोविल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वालीबॉल मुकाबले में सीपीएसएम और बीटेक की टीमें आमने-सामने हुईं। बीटेक ने मुकाबला 25-16 से जीता। क्रिकेट के मैदान में अच्छी खासी रौनक दिखी। पहला मैच बीटेक प्रथम सेमेस्टर और बीटेक तीसरे सेमेस्टर की टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक-3 ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बीटेक-1 ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन बनाए। बीटेक-3 ने 20 ओवरों में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बीटेक-1 के गौरव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
क्रिकेट का दूसरा मैच डीपीजी स्टाफ और पॉलीटेक्निक सिविल के बीच खेला गया। इसमें डीपीजी स्टाफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली। 20 ओवरों में सात विकेट पर उसने 124 रन बनाए।
दूसरी पारी में पॉलीटेक्निक सिविल ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर 125 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। संस्थान परिसर में इनके अलावा कई और खेलों का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, बास्केटबॉल सहित अन्य कई खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।