फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price may come below 24000 mark

24,000 तक गिर सकता है सोना, ये हैं तीन कारण

Wed, 17 Apr 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Apr 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
gold price may come below 24000 mark

सोने की कीमत धराशाई होने से हर निवेशक के मन में यही सवाल उठ रहा है कि इसकी कीमत कहां जाकर रुकेगी? जानकारों की मानें तो सोने की कीमत में और गिरावट आएगी और यह 24,000 रुपये तक जा सकती है।

विज्ञापन


बैंक ऑफ अमेरिका, मैरिल लिंच ने कहा है कि सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है। बैंक के विश्लेषकों की मानें तो अगर सोने की कीमतें और ज्यादा गिरती हैं तो भारत में सोना 24 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकता है।
विज्ञापन


क्या सोना और आएगा नीचे या यही वक्त है खरीदने का?
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमत में गिरावट का यह दौर अचानक नहीं आया है, इसकी आशंका काफी समय से जताई जा रही थी।

साल 2008 के शुरू में सोने की कीमत 10,500 रुपये प्रति ग्राम थी जो 2012 में बढ़कर 32,500 रुपये जा पहुंची। सोने में पागलपन की हद तक निवेश ने यह स्थिति पैदा की है।

सोना खरीदने की हड़बड़ी में भूल न जाएं ये पांच बातें

पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को तो सोना 18 महीने के न्यूनतम स्तर 25,270 रुपये तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में यह सुधार करते हुए शाम में 26,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

14 टन सोना बेचेगा साइप्रस
आर्थिक मंदी से जूझ रहा साइप्रस का केंद्रीय बैंक रिजर्व 14 टन सोना बेचना चाहता है। यह खबर अंतरराष्ट्रीय सटोरियों को जैसे ही लगी, उन्होंने धड़ाधड़ अपना स्टॉक निकालना शुरू कर दिया। इस वजह से सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर तक जा गिरे।

यूरोप के सेंट्रल बैंक के सोना बेचने के भय ने भी निवेशकों में घबराहट पैदा की है। अगर साइप्रस की तरह अन्य यूरोपीय देशों ने भी सोने बेचने की घोषणा कर दी तो सोने का औंधे मुंह गिरना तय है।


अमेरिकी इकोनॉमी में सुधार
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पिछले छह-सात महीने में सुधार और वहां सरकारी बांडों में बेहतर रिटर्न की संभावना से सोने के दाम गिर गए। अमेरिकी विश्लेषकों का कहना है कि वहां की अर्थव्यवस्था में तेजी आ रही है। इससे सोना ही पैसा कमाने का एकमात्र विकल्प नहीं रह जाता है।

अंतरराष्ट्रीय हालात
प्रतिकूल
अंतरराष्ट्रीय हालात भी सोने के प्रतिकूल हैं। सीरिया की अंतर्कलह और कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध की आशंका सोने के दाम गिर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सभी देशों के केंद्रीय बैंक मौद्रिक सुरक्षा के लिए सोना रिजर्व रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात के मुताबिक इसमें वे बदलाव करते रहते हैं। ऐसे में जब ये बैंक कोई फैसला लेते हैं तो इसका असर दुनिया के सराफा बाजार पर पड़ता है।

चार ग्रहों के योग से और दो हफ्ते सोना होगा सस्ता

इसके अलावा गोल्ड मैन सैक्स सहित दूसरे विश्लेषकों द्वारा सोने को बेचने की सलाह ने भी कीमतों में गिरावट लाई है। यहीं नहीं अमेरिकी गोल्ड ईटीएफ द्वारा होल्डिंग कम करने से भी कीमतों में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed