बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

चार ग्रहों के योग से और दो हफ्ते सोना होगा सस्ता

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से तेजी से गिरावट जारी है। 32 हजार की ऊंचाई से लुढ़ककर सोना 25 हजार पर आ पहुंचा है। यह एक हैरान करने वाली घटना है। सोना खरीदने की चाहत रखने वाले इस मौका का अधिक से अधिक लाभ उठा लेना चाहते हैं जबकि सोने की लुढकती कीमत से सोने में निवेश करने वाले लोग चिंतित और परेशान हैं।

पण्डित जयगोविंद शास्त्री बताते हैं कि निवेशकों की चिंता अभी दो हफ्ते और रहने वाली है। इस बीच सोने की कीमत में और गिरावट आएगी सोना इस साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाएगा। सोने के साथ ही साथ चांदी, हीरा एवं पेट्रोल की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

इसकी वजह यह है 12 तारीख से मेष राशि में गुरू, मंगल, शुक्र और केतु का चतुर्ग्रही योग बना है। ज्योतिषशास्त्र में सोना को गुरू की वस्तु कहा गया है और शुक्र को सोना, हीरा एवं चांदी का कारक माना गया है। गुरू वृष राशि के अंतिम चरण में चल रहा है जिससे यह कमज़ोर हो गया है।

सूर्य, मंगल एवं केतु से शुक्र पापाक्रांत है। यही कारण है कि सोना, चांदी एवं हीरा की कीमतों में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed