{"_id":"29a16ad72b85c60fe407ef3f8c6f029f","slug":"shock-as-headless-cock-walks-in-kware","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कटने के बावजूद मटक-मटक कर चलता रहा मुर्गा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सिर कटने के बावजूद मटक-मटक कर चलता रहा मुर्गा
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तो हम सभी जानते हैं कि सिर कटने के कुछ देर के बाद तक मुर्गे में जान रहती है और वो फडफड़ाता रहता है लेकिन ये मुर्गा तो वाकई हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
अफ्रीका के ओंगाटा रोंगाई में क्वारे इलाके में एक मुर्गे ने अपनी चाल से सबको हैरत में डाल दिया। लोगों ने देखा कि इस मुर्गे का सिर गायब था फिर भी वो मटक-मटक कर चल रहा था।
विज्ञापन
अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के मुताबिक, बिना सिर का होने के बावजूद ये मुर्गा काफी ताकतवर नजर आ रहा था। सड़क से आते-जाते लोग इस मुर्गे को देखकर वहीं ठिठक गए।
विज्ञापन
लिटिल जॉन है दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा
स्थानीय नागरिक रशेल डेनसेन ने बताया कि जिस जगह मुर्गा टहल रहा था, उसी के पास उन्हें सफेद रंग की एक पॉलीथीन में कुछ मिला। लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया उन्हें लगा किसी ने कचड़ा फेंक दिया होगा।
तभी सड़क से गुजरते हुए एक शख्स ने कहा कि उस पॉलीथीन में कुछ है, जो हिलडुल रहा है। जब पॉलीथीन खोली गई तो उसमें से एक मुर्गा निकला, जिसकी गईन नहीं थी फिर भी पॉलीथीन खोलते ही वो बाहर निकलकर टहलने लगा। जबकि उसी पॉलीथीन में काले रंग का एक मुर्गा और था, जो मर चुका था।
आस-पास के कई लोग इस बिना सिर वाले मुर्गे को देखने आए। लोगों को संदेह है कि ये जादू-टोने से जुड़ा मामला हो सकता है।