{"_id":"6625292e-c51e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"little-john-world-largest-cockeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा, नाम है लिटिल जॉन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा, नाम है लिटिल जॉन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 25 May 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
इसके नाम पर मत जाइए। लिटिल जॉन दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
पॉपकॉर्न का दीवाना लिटिल जॉन साधारण मुर्गे मुर्गियों की तुलना में दुगना बड़ा है। हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने लिटिल जॉन को दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा घोषित किया है।
जॉन के मालिक गोल्डस्मिथ के अनुसार लिटिल जान की लंबाई 66 सेंटीमीटर यानी 26 इंच है। साधारण मुर्गों के बीच लिटिल जॉन दैत्याकार सा दिखता है।
गोल्डस्मिथ कहते हैं कि उनके घर के आस पास के बच्चे जॉन को देखकर डर कर घर में छिप जाते हैं।
गोल्डस्मिथ एसेक्स के स्टेंस्ड इलाके में रहते हैं। यहां उन्होंने 10 एकड़ का चिकन फार्म बनाया है जहां लोग जॉन को देखने आते रहते हैं। दर्शक जॉन को पॉपकॉर्न, सैंडविच और चिप्स खिलाते हैं और जॉन भी ये सब शौक से खाता है।
विज्ञापन
स्मिथ का कहना है कि जॉन की परवरिश बहुत ही अच्छे माहौल मे हुई है। उसे अच्छा खाने पीने को मिला और घूमने के लिए इतनी सारी जगह। शायद यही वजह है कि वो इतना बड़ा हो गया।
विज्ञापन
जॉन से पहले मैल्विन नाम के मुर्गे के नाम यह खिताब था। मैल्विन की लंबाई 60 सेंटीमीटर यानी 24 इंच थी।