फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   _portrait_van_dyck_

चार करोड़ रुपए की निकली गुमनाम पेंटिंग

Sat, 04 Jan 2014 10:49 AM IST
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
_portrait_van_dyck_

चालीस हजार रुपए में खरीदी गई एक गुमनाम पेंटिंग के बारे में पता चला है कि इसे जाने माने चित्रकार सर एंथोनी वेन डाइक ने बनाया था और अब बताया जा रहा है कि इस पेटिंग की असल कीमत चार करोड़ रुपए है।

विज्ञापन


हैरतअंगेज! इस शख्स के हैं दो लिंग

डर्बीशायर में एक होटल का संचालन करने वाले फादर जैमी मैक्लायड ने 2012 में इसे खरीदा था। इस पेटिंग को बीबीसी के एंटीक रोडशो में प्रदर्शित किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब वो 17वीं शताब्दी के फ्लेमिश कलाकार के इस चित्र को बेचने की योजना बना रहे हैं ताकि एक नई चर्च की घंटी खरीद सकें।

बच्चे ने फाड़ डाली मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई

बीबीसी के कार्यक्रम की मेजबान फियोना ब्रूस ने बताया कि वो इस रहस्योद्घाटन से "रोमांचित" हैं।

पता चली असलियत
इस पेटिंग की असलियत के बारे में तब पता चला जब फादर जैमी इस साल जून में ग्लूस्टरशायर के क्रिएंसटर में एंटीक रोडशो में शामिल होने के लिए पेटिंग पर आवरण चढ़वाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेन डाइक के चित्र को उस समय पहचाना गया जब ब्रूस ने अपना कार्यक्रम तैयार करने के दौरान इस पेंटिंग को देखा और उन्होंने सोचा कि शायद ये पेंटिंग असली है।

ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई

वेन डाइक के बारे में गहरी जानकारी रखने वाले डा. क्रिस्टोफर ब्राउन ने जांच-पड़ताल के बाद इस पेटिंग के असली होने की पुष्टि की।

इस पेंटिंग को चेशायर के एक एंटीक शॉप से खरीदा गया था और यह इस शो के 36 वर्षों के इतिहास में प्रदर्शित होने वाली सबसे महंगी पेंटिंग है।

फादर जैमी ने बताया , "यह उनके लिए एक भावनात्मक अनुभव है और ये बहुत अच्छी खबर है।"

बेहद दुर्लभ खोज
वेन डाइक किंग चार्ल्स प्रथम के शासनकाल में इंग्लैंड के प्रमुख कोर्ट चित्रकार थे और उन्हें 17वीं शदी के महानतम कलाकारों में गिना जाता है। इस पेटिंग में ब्रूसेल्स के मजिस्ट्रेट का चित्र है।

ब्रूस ने बताया, "यह हम सभी का सपना है कि छिपी हुई उत्कृष्ट रचना को खोजें। मैं इस बात से रोमांचित हूं कि वेन डाइक की असली पेंटिंग की खोज करने में मेरा योगदान रहा। मैं फादर जैमी के लिए बहुत खुश हूं।"


माउल्ड ने कहा, "इस तरह की खोज काफी दुर्लभ होती है।"

उन्होंने बताया, "पेंट की परतों के ज़रिए पेंटिंग में आया उभार काफी प्रभावशाली है। यह उनकी कुशलता का एक रोमांचक उदाहरण है, जिसने उन्हें चेहरों की तस्वीर बनाने वाला महान चित्रकार बनाया।"

वेन डाइक के बनाए हुए एक और चित्र को हाल में एक कलाप्रेमी ने खरीदा था और वो उसे ब्रिटेन से बाहर ले जाना चाहता था, हालांकि उस तस्वीर के निर्यात पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया।

नेशनल पोर्ट्रिट गैलरी 125 करोड़ जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि इस पेंटिंग को ब्रिटेन में ही रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed