एक फोटो, जिससे हर लड़की करना चाहती है शादी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर पुलिस अफसर की तरह वो भी लोगों की जानें बचाने का काम करता है। लेकिन एक चीज जो इस पुलिस अफसर को सबसे जुदा बनाती है वो है इसका बिल्लियों के लिए प्यार।
अपने पालतू जानवरों को तो हर कोई प्यार करता है, लेकिन इस अफसर की कहानी थोड़ी अलग है।
उसे रास्तों पर आवारा घूमने वाली बिल्लियों की जानें बचाना और उन्हें ठीक जगह तक पहुंचाना पसंद है। ये उसका पंसदीदा काम है जो वो ड्यूटी पर रहते हुए भी करता है।
पहुंचाता है सही जगह
26 साल के पुलिस अफसर जॉन बॉयर बाल्टीमोर में तैनात हैं। पूरे क्षेत्र में रास्तों में घूमने वाली बिल्लियों को पकड़कर उन्हें सही हाथों में सौंपने के लिए उन्हें जाना जाता है।
आपको बता दें कि जॉन ऐसी बिल्लियों को पकड़कर बाल्टीमोर स्थित एनिमल रेस्क्यू एण्ड केयर शेल्टर में दे आते हैं।
यहां बिल्लियों की अच्छी केयर होती है। एक दिन वो इसी तरह एक बिल्ली को पकड़कर उसे सेंटर में देने आया था।
वहां के कर्मचारी ने बिल्ली को पुचकारते हुए उसकी एक तस्वीर खींची और उसे फेसबुक पर डाल दिया।
लड़कियों का लग गया अंबार
फेसबुक पर जैसे ही जॉन की फोटो गई, कुछ वक्त बाद लड़कियों के लव प्रपोजल आने लगे। स्मार्ट और रफ एण्ड टफ पुलिस अफसर का ये चेहरा देखकर कई लड़कियां जॉन पर फिदा हो गई।
चार हजार से ज्यादा लड़कियों ने जॉन की फोटो को लाइक किया और उसपर कमेंट भी।
उसमें से ज्यादातर लड़कियों ने जॉन को शादी करने के लिए फेसबुक पर ही अपने रिश्ते भेज दिए। ये सब देखकर जॉन अचंभे में भी हैं और खुश भी।
पापों से मुक्ति के लिए जलाई जाती है पीठ!