फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   indonesian tradition to lash out with fire for purity of souls

हैरतअंगेज! यहां पापों से मुक्ति के लिए जला दी जाती है पीठ!

Tue, 01 Apr 2014 08:56 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
indonesian tradition to lash out with fire for purity of souls

हमारे देश में लोग संगम में स्नान करने के बाद ऐसा मानते हैं कि हमें सभी पापों से मुक्ति मिलती है। ये एक ऐसा काम है जिसे करने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह से दुनिया के अन्य देशों में भी तन और मन की शुद्घि के लिए कई परंपराएं प्रचलित हैं।

शरीर और आत्मा की शुद्घि के लिए एक ऐसी ही अपनाई जाने वाली परंपरा है जिसे माना जाता है कि वो एक हिंदू परंपरा है।

क्या है परंपरा?

indonesian tradition to lash out with fire for purity of souls

इस परंपरा को इंडोनेशिया में अपनाया जाता है। रूह कंपा देने वाली इस परंपरा में लोग एक-दूसरे की पीठ को नारियल की जटा से जलाते हैं। ऐसा करते वक्त वो खुद भी आग में खेलते रहते हैं।

इंडोनेशिया में रहने वाले लोगों के इस परंपरा को मेसाबटीन अपी नाम दिया गया है। ये एक त्योहार भी है जो साल में एक ही बार आता है।

वहां रहने वाले लोगों का मानना है कि इस त्योहार में जो लोग आग का खेल खेलते हैं और खाली बदन अपनी पीठ को जलाते हैं, उनके मोक्ष का रास्ता साफ हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाचते-गाते भी ‌हैं

indonesian tradition to lash out with fire for purity of souls

आपको सुनकर बेहद हैरानी होगी लेकिन इस त्योहार को इंडोनेशिया के लोग मजे के साथ अपनाते हैं।

आग के साथ खेलते हुए वो लोग दर्द तो झेलते हैं लेकिन ये कुछ ऐसा होता है जिसमें उनकी रजामंदी शामिल होती है।

हैरान करने की बात ये है कि ऐसा करते हुए ये लोग खुशी से झूमते और गाते भी हैं।

ऐसा होने के दौरान लोगों को काम करना, टीवी देखना या फिर घूमना भी मना होता है।

अब गोली लगने के बाद भी जीना होगा पक्का! जानें कैसे?

अंग नहीं, अब अपनी आवाज को भी कर सकते हैं दान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed