{"_id":"ff388b7fc7c283664b5dafbaa8ba647e","slug":"man-burnes-boy-body-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के अंगों पर चलाया हेयर ड्रायर, उसके बाद...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मासूम के अंगों पर चलाया हेयर ड्रायर, उसके बाद...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
बीते दिनों हमारे देश में भी पुलिस की बर्बरता का एक मामला सामने आया था, जिसमें कुछ पुलिस वालों को एक शख्स को बेरहमी से मारते हुए पाया गया था।
विज्ञापन
कभी बाघ को पानी में शिकार करते देखा है आपने?
पर ये मामला उससे भी कहीं ज्यादा बब्रर और क्रूर है। क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, फ्लोरिडा में एक पुलिस वाले ने 3 साल के एक बच्चे के जननांगों को हेयर ड्रायर से जला दिया।
विज्ञापन
स्प्रिंग हिल के 21 वर्षीय कोडी मैरोन को इस घटना के बाद पद से हटा दिया गया है। दरअसल ये बच्चा कोई गैर नहीं था बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड का ही बच्चा था। कोडी ने इस तीन साल के बच्चे का सीना, बट और जननांग को हेयर ड्रायर से जला दिया।
विज्ञापन
2 साल बाद वो लड़की बन गई मेंढक और फिर...
इस पूरे मामले का पता उस समय चला जब इस बच्चे को गंभीर घावों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे का जननांग बुरी तरह जल गया है। शरीर पर मौजूद जले के निशानों को देखने से साफ पता चलता है कि बच्चे के शरीर को किसी गर्म चीज से जलाया गया है।
भूतों और चुड़ैलों के डर से हुई पुलिस की नींद हराम
गिरफ्तारी के समय कोडी ने पुलिस को ये कहकर गुमरीह करने की भी कोशिश की, कि बच्चा खुद से ही जल गया है लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। जिस समय कोडी ये क्रूर हरकत कर रहा था, बच्चे की मां काम पर गई हुई थी। कोडी पर बाल-शोषण का मामला दर्ज किया गया है।