फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   cornwall_police_ghost

भूतों और चुड़ैलों के डर से हुई पुलिस की नींद हराम

Fri, 31 Jan 2014 09:35 AM IST
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:35 AM IST
cornwall_police_ghost
पुलिस के आपातकालीन फ़ोन नंबर पर अक्सर लूटमार जैसे अपराधों की शिकायत की जाती है लेकिन क्या आपने कभी पुलिस से भूत-प्रेत के बारे में शिकायत करने के बारे में सुना है?


नए घर में अजगर कर रहा था लड़की का इंतजार, फिर...


इंग्लैंड में पिछले तीन वर्षों के दौरान ऐसी शिकायतें काफ़ी बढ़ी हैं। इंग्लैंड की डिवॉन एंड कार्नवल पुलिस को मिलने वाले आपातकालीन फ़ोन में चुड़ैलों और भूतों की रिपोर्ट शामिल हैं।

सिरदर्द बन गई हैं ये शिकायतें

cornwall_police_ghost
वर्ष 2010 से पुलिस को 35 ऐसी शिकायतें मिली हैं जो अलग-अलग तरह के मिथकीय आधारों या अलौकिक गतिविधियों पर आधारित थीं। पुलिस अधिकारी इनमें से 18 शिकायतों की जांच कर रहे हैं।

इस तरह की शिकायतें पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनी हुई हैं और अब पुलिस ने कहा है कि उसके पास आने वाले फ़ोन कॉल की प्राथमिकता तय करने के लिए सार्वजनिक बहस होनी चाहिए।

सेक्स के दौरान हुआ ‌कुछ ऐसा कि वो बन गया हत्यारा

पुलिस का कहना है कि "वे जान के जोखिम के आधार पर प्रत्येक फ़ोन को श्रेणीबद्ध करते हैं।" पुलिस का कहना है कि शिकायत की वैधता जांचने के लिए छानबीन के तौर-तरीकों पर भी बहस की ज़रूरत है।

शिकायतें

cornwall_police_ghost
1. टॉर्की में एक ग्राहक, परिसर से बाहर जाने से इनकार कर रही है और वह जोर-जोर से चिल्ला रही है कि उसके ऊपर भूत सवार है।

2.रेडरूद कस्बे में महीनों से जादू-टोना चल रहा है।

हैरतंगेज! इस औरत ने अपने बालों से बना डाला स्वेटर

3.सैल्टॉस में एक आदमी के बारे में फ़ोन करके बताया गया कि वह एक उपन्यास पर आधारित किरदार क्रिस्मस पास्ट का भूत है।

4.एक व्यक्ति जो खुद को दूसरे ग्रह का निवासी या एलियन बता रहा था, उसे अधिकारियों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
    
5.ब्रिटेन के सूचना अधिकार कानून के तहत मिल जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने कुछ अन्य लोगों के बारे में पुलिस को बताया कि वे लोग नर-भेड़िया हैं।

6.एक शिकायत जिस पर पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, उसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उसके घर की बैठक में एक भूत कुर्सी पर बैठा है।

विज्ञापन

पुलिस की चिंताएं

cornwall_police_ghost
डिवॉन एंड कार्नवल पुलिस के प्रमुख निगेल रैबिट्स ने कहा कि इस तरह की शिकायतों से आवश्यकता बनाम उपलब्ध संसाधनों को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

नए घर में अजगर कर रहा था लड़की का इंतजार, फिर...

इस तरह की शिकायतों का समाधान करने और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अधिक निवेश और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की ज़रूरत है।

सार्वजनिक बहस

cornwall_police_ghost
उन्होंने कहा, "पुलिस की प्राथमिकता को लेकर सार्वजनिक बहस होनी चाहिए कि संसाधनों का बंटवारा किस तरह किया जाए और फ़ोन पर मिली कितने प्रतिशत शिकायतों को छांट देना चाहिए।"

सेक्स के दौरान हुआ ‌कुछ ऐसा कि वो बन गया हत्यारा


पुलिस प्रवक्ता का कहना है: "हालांकि हम हमेशा पुलिस को फ़ोन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन इसके लिए कोई वाजिब वजह होनी चाहिए। इसलिए हमारी सलाह है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए फ़ोन करने से पहले आपको काफ़ी सोच विचार कर लेना चाहिए।"

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed