{"_id":"44dca780-f03c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"jobless-man-tries-to-sell-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह आदमी बिक रहा था 100 रुपए में","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यह आदमी बिक रहा था 100 रुपए में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट और तमाम वेबसाइट्स पर इंसानों के बेचे जाने और खरीदे जाने की खबरें आ रही है, उसी क्रम में एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आइएफप्रेस के अनुसार, 58 साल के बेरोजगार स्टीव सेवेल ने खुद को बेचना चाहा था और इसके लिए उन्होंने ई-शॉपिंग साइट e-Bay पर एक विज्ञापन भी दिया था। उन्होंने खुद की कीमत भी तय कर रखी थी।
विज्ञापन
e-Bay पर उन्होंने खुद को डेढ़ डॉलर में बेचना चाहा था लेकिन अब इसे सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य, यहां उन्हें कोई खरीदार ही नहीं मिला। दरअसल, उत्तरी इंग्लैंड में क्रंबिया के सेवेल काम करना चाहते हैं और इसी लिए वो चाहते हैं कि उन्हें कोई खरीद ले और उनसे जी-भरकर काम कराए।
विज्ञापन
14 महीने की और ये कारनामा
अगर आप सोच रहे हैं कि स्टीव पागल या दिमागी तौर पर कमजोर हैं तो आप गलत हैं। स्टीव ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक में डिप्लोमा कोर्स कर रखा है और बतौर मैकेनिक काम भी कर चुके हैं।
इतनी अच्छी कीमत और आदमी होने के बावजूद स्टीव के लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई और वो बिक नहीं पाए।