{"_id":"c72b0b8c-ea1f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"toddler-buys-rundown-austin-healey-sprite-on-ebay","type":"story","status":"publish","title_hn":"भई वाह! 14 महीने की बच्ची और ये कारनामा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
भई वाह! 14 महीने की बच्ची और ये कारनामा
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Jul 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी ऑन लाइन खरीदारी की है? क्या कहा, आपको नहीं पता कि ई-शॉपिंग कैसे करते हैं। कोई बात नहीं अगर नहीं पता तो 14 महीने की इस बच्ची से सीख लीजिए, जिसने इस नन्हीं सी उम्र में ई-शॉपिंग ई-बे से एक गाड़ी खरीदी है।
विज्ञापन
हालांकि आने वाले 15 सालों में भी वो शायद गाड़ी नहीं चला पाए लेकिन पोर्टलैंड की सोरेला स्टाउट ने अपने लिए अपनी पसंदीदा कार खरीदी है। खास बात ये है कि ये कोई ऐसी-वैसी कार नहीं है बल्कि 1962 की ऑसिटन हेले स्प्राइट है।
विज्ञापन
दरअसल हुआ कुछ यूं कि ये बच्ची अपने पिता के मोबाइल से छेड़खानी कर रही थी और तभी उसने इस कार के लिए आर्डर बुक करा दिया। हालांकि जो कुछ भी हुआ वो महज एक इत्तेफाक था लेकिन कार तो घर आ चुकी थी।
विज्ञापन
हालांकि इस बच्ची के घर वालों को इस गुपचुप शॉपिंग का पता तब चला जब उसी मोबाइल पर ई-बे की ओर से 225 डॉलर जीतने का मैसेज आया।
डेली मेल की खबर के अनुसार, सोरेला के माता पिता ने इस कार को सोरेला के 16वें जन्मदिन पर उपहार के तौर पर देने का फैसला किया है।