225 किलो का सूअर मारा, अब खाएगा साल भर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेली मेल के मुताबिक एक हंटर के लिए जानवरों को मौत के घाट उतारना कोई मुश्किल की बात नहीं। बस सही वक्त पर सही निशाना लगाया और सो जाता है वो जानवर हमेशा के लिए मौत की नींद।
कुछ ऐसा ही किया नार्थ कैरोलिना के हंटर जेट वेब ने। उनकी नजर जंगल में घूमते वक्त एक जंगली सूअर पर जा टिकी थी।
चमत्कारः सांप का जहर उतार लिया दारू के नशे से
बस उसी दिन से जेट ने उस सूअर को खत्म कर देने का प्लान बना लिया था। जेट का सोचना था कि कभी कभार दिखने वाले इस सूअर को मार डालने से उसके घर के कम से कम सालभर के खाने का खर्चा बच जाएगा।
घात लगाया और मार डाला
जेट के लिए 225 किलो के जंगली सूअर को मारना आसान नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसका वजन और जानवरों के मुकाबले काफी ज्यादा था और वो बेहद शातिर जानवर था।
जेट ने सूअर को मारने से पहले लगभग एक महीने तक उसका पीछा किया। जेट रोज ही घंटों सूअर के पीछे चोरी छिपे घूमता था और उसकी आदतें देखता था।
एक दिन मौका मिलने पर पूरी तैयारी के साथ जेट ने बेहद शांति से उस सूअर के बदन पर गोलियां दाग दी। उसे मारकर जब जेट ने ट्रक में लादने की कोशिश की तो वो मुश्किल में पड़ गए।
सूअर का शरीर हद से ज्यादा बड़ा और भारी होने के कारण ट्रक पर लादा नहीं जा रहा था। जैसे तैसे जेट ने इस काम को भी अंजाम दिया।
इतनी छोटी ड्रेस, जिस पर स्टाफ के लोगों को भी है आपत्ति
बना लिए पकवान और रख दिया फ्रिज में
फिर क्या था, जेट ने अपने शिकार को जब अपने घरवालों को दिखाया तो वे लोग हक्के बक्के रह गए।
ऐसे शिकार के लिए परिवारवालों ने जेट की तारीफ तो की ही साथ ही सूअर से बढ़िया पकवान भी बना डालने की सोची।
धीरे धीरे पूरे परिवार ने मिलकर मरे हुए सूअर को काटा और उससे सॉस, चिप्स जैसी चीजें बनाकर फ्रिज में भर दिया।
ऑनलाइन बढ़ रही है बदसूरत लोगों की मांग, क्या आप भी है?
वो खाना इतना ज्यादा है कि वो सालभर तक सड़ेगा भी नहीं और परिवार के खाने को खर्चे को बचाएगा भी।