फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   snake bite

चमत्कारः सांप का जहर उतार लिया दारू के नशे से

Wed, 12 Mar 2014 01:22 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
snake bite
अगर आपको दुनिया का सबसे जहरीला सांप काट ले तो आप क्या करेंगे?
विज्ञापन


आप कहेंगे कि उस समय कुछ करने या सोचने की ताकत कहां रहेगी! अगर आस-पास कोई होगा तो वो घरेलू उपाय करेगा या अस्पताल ले जाएगा। लेकिन इस शख्स की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जिसे दुनिया के एक सबसे विषैले सांप ने डस लिया।

पर इनकी कहानी है कुछ और

snake bite
एक ओर जहां कुछ लोग सांप का नाम सुनकर ही दहशत में आ जाते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के रॉड समरविल की खबर पढ़कर आप दंग रह जाएंगे।

54 वर्षीय इस शख्स को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक ब्राउन स्नेक ने डस लिया था। ये घटना उनके साथ तब घटी जब वो अपने बगीचे की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद क्या हुआ?

snake bite
क्वींसलैंड में रहने वाले रॉड ने बताया कि इसके बाद वो घर में अंदर गए और इमरजेंसी सर्विस को फोन कर दिया। फोन करने के बाद उन्होंने अपने फ्रीज से एक ठंडी बीयर निकाली और उसे पीने बैठ गए।

हालांकि ये काफी खतरनाक साबित हो सकता था, लेकिन उस समय उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं था। वो बताते हैं कि उन्होंने सोचा कि वो मरने ही वाले हैं। ऐसे में कुछ पल आनंद से बिताने में क्या हर्ज है।
विज्ञापन

वो तो बच गए

snake bite
रॉड तो बच गए लेकिन ब्राउन स्नेक की गिनती दुनिया के सबसे विषैले सांपों में की जाती है। ये सांप एक बार में करीब 4 मिलीग्राम जहर फेंकता है। ऑस्ट्रेलिया में सांप के काटने से होने वाली ज्यादातर मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार होता है। (huffington post)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed