फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   heaviest stone

हैरतअंगेज! बम का गोला नहीं, ये है किडनी स्टोन

Thu, 16 Jan 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
heaviest stone

सुनने में ये कितना अजीब लगता है कि इस शख्स के शरीर में 700 ग्राम का स्टोन था। बावजूद इसके उसकी किडनी ठीक थी।

विज्ञापन


आप भी छिप-छिपकर करते होंगे ये 11 हरकतें, पर मानेंगे नहीं

राजधानी दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में महफूज अहमद नाम के शख्स की किडनी से 700 ग्राम का स्टोन निकाला गया है।

इनकी अनूठी खूबसूरती को देखकर दंग रह जाएंगे आप

संभव है कि ये भी अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हो क्योंकि इससे पहले सबसे भारी किडनी स्टोन पाकिस्तान में निकाला  गया था, जिसका वजन 620 ग्राम था।

हैल्थ डॉट इंडिया डॉट कॉम की खबर के अनुसार, डॉक्टरों ने बाया कि महफूज की किडनी से कुल पांच स्टोन निकाले गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ये अब तक का सबसे भारी स्टोन है। प्रशासन इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की योजना बना रहा है।


ये खबर जरूर पढ़िए, वरना आपका मुंह भी हो जाएगा कुछ ऐसा

दरअसल हुआ कुछ यूं कि महफूज को पेशाब में खून आने और बाएं पंजे में दर्द की शिकायत थी। जब जांच के लिए वो अस्पताल पहुंचे तो उनका एक्स-रे और अल्ट्रा-साउंड किया गया। जांच के दौरान पता चला कि उनकी किडनी काफी बड़ी हो गई है, पर आश्चर्य की बात ये थी कि वो काम ठीक कर रही थी।
विज्ञापन


ये है नरक-द्वार, दुनिया की 10 हैरतअंगेज जगहें

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एक्स्-रे में स्टोन का आकार देखकर वे चौंक गए थे। आकार देखते हुए उन्होंने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया।

इलाज का पूरा खर्च अस्पताल ने ही उठाया और अब ऑपरेशन के बाद महफूज की हालत बिल्कुल ठीक है। उन्हें कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed