{"_id":"a694059d910b16e9355d2b76681a2ea4","slug":"people-do-that-but-never-admit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप भी छिप-छिपकर करते होंगे ये 11 हरकतें, पर मानेंगे नहीं","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आप भी छिप-छिपकर करते होंगे ये 11 हरकतें, पर मानेंगे नहीं
Updated Wed, 15 Jan 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
ऐसा माना जाता है कि एक ही इंसान दो अलग-अलग जगहों पर एक-सा नहीं रहता। अगर बात घर और बाहर की करें तो, इंसान घर में जितना लापरवाह होता है, उतना ही बाहर सजग।
वो अपने व्यवहार को लेकर खुद ही कुछ सीमाएं तय कर लेता है कि ये काम वो केवल घर में करेगा और वो काम बाहर। पर हम सभी कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिसे मानते कभी नहीं है। इसकी वजह शर्म हो या झेंप, पर ऐसी कुछ आदतें सभी में होती हैं।
विज्ञापन
वो अपने व्यवहार को लेकर खुद ही कुछ सीमाएं तय कर लेता है कि ये काम वो केवल घर में करेगा और वो काम बाहर। पर हम सभी कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिसे मानते कभी नहीं है। इसकी वजह शर्म हो या झेंप, पर ऐसी कुछ आदतें सभी में होती हैं।
विज्ञापन
नाक में उंगली डालना
नाक में उंगली डालना बेहद सामान्य आदत है। लेकिन ये भी सच है कि अगर आप किसी से ये कहें कि तुम नाक में उंगली डालते हो या डालती हो तो वो कभी नहीं मानता।
नहाते समय पेशाब करना
ये भी एक ऐसी आदत है, जिसे कम ही लोग स्वीकार करते हैं। हालांकि इसका संबंध एक बीमारी से भी है, पर इसे स्वीकार करने की हिम्मत कम ही लोगों में होती है।
कटे से खून पीना
काम करने के दौरान अगर आपकी उंगली कट जाए तो पहला काम आप क्या करते हैं? उंगली मुंह में डालकर खून ही चूसते हैं, है न? पर इसे स्वीकारता कोई नहीं है।
खुद को कोसना
खुद को कोसना हम सबकी आदत में शुमार है। जब भी हमारे जीवन में कुछ गलत होता है, हम खुद को कोसना शुरू कर देते हैं। बावजूद इसके हम ये नहीं मानते और खुद को बेहद सकारात्मक बताते हैं।
पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के फेसबुक को चुपके-चुपके देखना
प्यार-मुहब्बत में टकराव और अलग हो जाने के बाद भी लोग अपने पूर्व प्रेमी और प्रेमिका के फेसबुक प्रोफाइल को देखना नहीं छोड़ते।
गंदगी निकालकर दूसरों पर फेंकना
ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा। अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपनी नाक और कान से गंदगी निकालकर दूसरों पर पोंछ देते हैं।
डैंड्रफ देखने के लिए बाल झटकना
बालों में रूसयी होना बेहद सामान्य है लेकिन क्या बाल हिलाने से इसका पता चल जाता है? आप भले ही इस बात से इनकार कर दें लेकिन सिर की रूसी देखने के लिए आपने भी बालों को झटका जरूर होगा।
रूमाल होने के बावजूद शर्ट से नाक पोंछना
ये बड़ा ही मजेदार है कि हमारे पास भले ही रूमाल हो तो भी पहली बार में शर्ट ही नाक के पास पहुंचती है।
ब्राउजिंग हिस्ट्री बदलना
अगर कोई आपसे आपका लैपटॉप या मोबाइल मांगे तो आप सबसे पहले क्या करते हैं? याद आया? हममे से ज्यादातर लोग अपना मोबाइल या लैपटॉप दूसरों को देने से पहले उसकी ब्राउजिंग हिसट्री बदल देते हैं।
मौका देखते ही गैस छोड़ना
हालांकि ऐसा करते सभी हैं लेकिन मानता कोई नहीं। मौका देखते ही गैस छोड़ना और फिर आस-पास ये देखना कि कोई देख तो नहीं रहा। ये एक बेहद सामान्य व्यवहार है।
गूगल सर्च
अपना नाम बढ़ता देखना किसे पसंद नहीं होता? और प्रसिद्घि को गूगल पर सर्च करना..? मानिए या मानिए खुद के नाम को गूगल सर्च पर देखना भी बहुतों की आदत में शुमार होता है।
(http://www.complex.com/)
(http://www.complex.com/)