फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Girl cries stones instead of tears

ये क्या! आंसू नहीं, इस लड़की की आंखों से बरसते हैं पत्थर

Tue, 04 Feb 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Feb 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
Girl cries stones instead of tears

आपने आंसू से पत्थर पिघलाने की बात सुनी होगी लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी की आंखों से आंसू की जगह पत्थर गिरे?

विज्ञापन


कर्ज चुकाने के डर से बदल लिया सेक्स, औरत बन गई आदमी

शायद ही कभी सुना हो, पर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़की की आंखों से आंसू की जगह पत्थर गिरते हैं। क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, यमन में रहने वाली 12 साल की इस बच्ची की आंखों से आंसू की जगह पत्थर गिरते हैं।


जिसकी वजह से उसे आंख में तेज दर्द भी होता है। कुछ लोग इसे चमत्कार की नजर से देखते हैं तो कुछ इस गंभीर बीमारी के तौर पर।

क्यों और कैसे उड़ता है सांप? रहस्य से उठा पर्दा

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि सादिया सालेह को कौन सी बीमारी है। लेकिन इतना तो है कि उसे कोई सामान्य बीमारी नहीं है।

अजल सेटेलाइट टीवी चैनल पर प्रसारित एक शो के दौरान डॉक्टरों ने छोटे-छोटे पत्थरों से भरा एक बॉक्स दिखाया, जो कि सादिया की आंखों से गिरे थे।

औरत ने जज से कहा, 'मुझे सेक्सी कहकर बुलाओ'

सादिया, एक ग्रामीण इलाके में रहती है और वहां के लोग बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है ऐसे में वहां कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सादिया पर किसी जादू-टोने का असर है। पर डॉक्टर इस स्थिति के बारे में जानकारी जुटाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed