{"_id":"6dd3ab5237496295782b6609c0491863","slug":"called-me-sexy","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरत ने जज से कहा, 'मुझे सेक्सी कहकर बुलाओ'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
औरत ने जज से कहा, 'मुझे सेक्सी कहकर बुलाओ'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
हममे से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपना नाम पसंद नहीं होता। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर उनके मां-बाप ने उनका नाम ये न रखा होता तो कितना अच्छा होता।
विज्ञापन
कभी बाघ को पानी में शिकार करते देखा है आपने?
इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ओहायो की इस महिला को अपने माता-पिता के दिए नाम से बहुत चिढ़ है और अंत में उसने इसे बदलने का फैसला कर लिया।
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, शीला रेनिआ क्रैबट्री नाम की इस महिला को अपने नाम से बहुत नफरत है और वो कुछ ट्रेंडी नाम चाहती हैं। दो बच्चों की मां क्रैबट्री ने इसके लिए कोर्ट में सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा करा दिए।
विज्ञापन
2 साल बाद वो लड़की बन गई मेंढक और फिर...
पर आप ये सुनकर दंग रह जाएंगे कि उसने अपने लिए किस नाम का चयन किया। क्रैबट्री ने कोर्ट में अर्जी दी कि उसके नाम की शीला से बदलकर सेक्सी कर दिया जाए।
उसने इस नाम के पक्ष में दलील ये दी कि उसके पति उसे सेक्सी कहकर बुलाते हैं इसलिए ये नाम उसके लिए बिल्कुल ठीक है।
भूतों और चुड़ैलों के डर से हुई पुलिस की नींद हराम
क्रैबट्री का कहना है कि अगर सेक्सी नाम पर बात नहीं बनी तो वो अपना नाम स्पार्कल रखना चाहेंगी।