जब कुत्ते को कोर्ट में गवाह के तौर पर किया पेश और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेले रहने वाले कई लोग अपने अकेलेपन को खत्म करने के लिए अक्सर जानवरों को पाल लेते हैं। जानवरों को पालने से उनकी बोरियत भी दूर होती है और वो उन्हीं के साथ अपने दिन काटते हैं।
कुछ ऐसी ही कहानी इस मालिक की है जिसने अपना खालीपन दूर करने के लिए एक पालतू कुत्ता रखा था।
अपने घर में वो कुत्ते के साथ अकेला ही रहता था। उसके कुत्ते का नाम टैंगों था और वो लैबराडोर प्रजाति का था।
मालिक का हो गया कत्ल
लेकिन एक दिन टैंगो के मालिक का कत्ल हो गया। उस दिन भी मालिक अपने घर में टैंगो के साथ अकेले ही था कि इतने में कोई आया और उसकी हत्या कर के चला गया।
कहने को तो अपने मालिक को मरते हुए सिर्फ कुत्ते ने ही देखा था। कुद देर बाद मालिक की मौत का पता पुलिस को चला तो मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया।
क्योंकि मालिक का कत्ल होते हुए सिर्फ कुत्ता ही वहां मौजूद था, तो कोर्ट ने कुत्ते को गवाह बनाने का फैसला लिया।
पेश किया गया कुत्ता
फ्रांस के एक कोर्ट में चल रहे इस मामले में कोर्ट को संदिग्ध दोषी के सामने पेश किया गया। दोषी से कहा गया कि वो कुत्ते पर बैट से हमला करने का नाटक करे।
अगर ऐसा करने पर कुत्ता गुस्से से भौंकता है तो कोर्ट मान लेगी वो कातिल को पहचान गया। दोषी के ऐसा करने पर कुत्ते ने न सिर्फ भौंका बल्कि उसपर वापस हमला करने भी दौड़ा।
कोर्ट के इस तरह से जानवरों पर निर्भर होकर फैसला सुनाने पर डिफेंस लॉयर ने आपत्ति जताई और ऐसे न्याय को गलत कहा।
मामले में डिफेंस लॉयर की बात को गंभीरता से लेते हुए अभी आगे की पेशी जारी है।
नन्ही सी जान ने मां के लिए कुर्बान कर दी अपनी जान