{"_id":"b75ea7a487227d0c024e4e1b178fece2","slug":"cub-survives-on-goat-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी का दूध पीकर जिंदा है बाघिन का बच्चा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बकरी का दूध पीकर जिंदा है बाघिन का बच्चा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ और बकरी के बीच क्या रिश्ता हो सकता है? आप कहेंगे कि एक शिकार है और दूसरा शिकारी। लेकिन यहां एक नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
शिकार समझी जाने वाली बकरी आज एक शावक की जान बचा रही है। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बीते दिनों एक बाघिन ने अपने ही तीन बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मां बनी हैवान! 10 दिन की बच्ची के साथ ऐसी हरकत
तीन बच्चों में से जहां दो की मौत हो गई वहीं अंतिम को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इस नर शावक को बकरी का दूध पिलाया जा रहा है।
देखें, दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे
बाघिन तो बच्चे को जन्म देकर मानों भूल गई लेकिन चिड़ियाघर प्रबंधन ने शावक को नई जिंदगी देन के लिए एक बकरी को उसकी मां बना दिया।
डॉक्टरों की करामात: गर्भ में पल रहे बच्चे का ऑपरेशन
विज्ञापन
हालांकि हमेल में ये शावक भी काफी घायल हुआ था लेकिन मुसीबत तब ज्यादा बढ़ गई जब उसे पिछले हिस्से में पैरालिसिस भी हो गया।
इसके चलते शावक बेहद कमजोर हो गया है। अब तक उसे बोतल से गाय का दूध दिया जा रहा था, लेकिन अब शावक को दूध पिलाने के लिए एक बकरी की व्यवस्था की गई है।
शावक को दिनभर में आठ से दस बार बकरी के थन से दूध पिलाया जा रहा है।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।