{"_id":"8e95a3b5cc66e1003dea2a8933d9a8c7","slug":"doctors-perform-heart-surgery-on-25-week-old-foetus","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की करामातः गर्भ में पल रहे बच्चे का ऑपरेशन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
डॉक्टरों की करामातः गर्भ में पल रहे बच्चे का ऑपरेशन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनकर ही शरीर में एक अजीब सी सिरहन हो जाती है कि जो अभी तक गर्भ से बाहर भी नहीं आया है, उसकी हार्ट सर्जरी कैसे मुमकिन है?
विज्ञापन
पर हैरान होने की जरूरत नहीं। डॉक्टरों ने अंगूर और जेली पर एक्सपेरिमेंट के बाद 25 सप्ताह के एक बच्चे की सर्जरी करने का रिकॉर्ड बना डाला।
शर्मनाक! भर्ती करने से इनकार, लॉन में जन्मा बच्चा
डेली मेल के अनुसार, कैलिफोर्निया में 11 सेंटीमीटर पतली सुई की मदद से ये सफल सर्जरी की है। एक उम्दा तार, सुई और गुब्बारे की मदद से इस भ्रूण की हार्ट सर्जरी हुई।
डॉक्टरों ने बताया कि ये काफी मुश्किल था, क्योंकि बच्चा अभी पूरी तरह विकसित भी नहीं हो सका है और उसका दिल अखरोट के आकार का है। ऐसे में इस ऑपरेशन को करने में कई चुनौतियां पेश्ा आईं।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड ने किया सेक्स से इनकार, बीवी ने फोड़ दी आंख
विज्ञापन
दरअसल इस बच्चे के दिल का एक वॉल्व बहुत कम विकसित था। जोकि एक दुर्लभ बीमारी की शुरुआत थी। इसलिए डॉक्टरों ने मां के गर्भ में ही इसे ठीक करने का फैसला किया।
ये है नाजुक कही जाने वाली औरतों का फौलादी अवतार
अगर गर्भ में ये ऑपरेशन न किया जाता, तो बच्चा जन्म से ही हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिन्ड्रोम नाम की बीमारी के साथ पैदा होता।
लेकिन अब इसकी आशंका नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे ने ऑपरेशन के बाद रिकवरी शुरू कर दी है और ये एक सफल सर्जरी साबित हुई है।
जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने और गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें