फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Chinese man gets arm trapped in toilet

अंगूठी खोजने के चक्कर में ये कहां फंसा लिया हाथ!

Fri, 18 Oct 2013 02:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
Chinese man gets arm trapped in toilet

माना कि सगाई की अंगूठी की अपनी एक खास कीमत होती है। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि अंगूठी के चक्कर में कोई कहीं भी हाथ डाल दे और जान पर खेल जाए।

विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन है, जिसने अंगूठी की खातिर जान की भी परवाह नहीं की और टॉयलेट में हाथ घुसा दिया।

तस्वीरों में देखें दुनियाभर के 11 हैरत में डालने वाले पेड़
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के अनुसार, इस चीनी कर्मचारी की अंगूठी काम के दौरान टॉयलेट में गिर गई। उसे लगा कि अंगूठी गिरने के साथ ही उसका भाग्य भी उससे रूठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगूठी गिरने के साथ ही उसने टॉयलेट में अपना हाथ डाल दिया लेकिन बात नहीं बनी और स्थिति कुछ ज्यादा ही भयावह हो गई।

झांग नाम के इस शख्स का हाथ टॉयलेट होल में कुछ ऐसे फंस गया कि निकाले नहीं निकला।

एक ही शख्स को देनी पड़ी दो बार फांसी


जिसके बाद साथ काम कर रहे लोगों ने बचाव कर्मचारियों को फोन कर दिया। पाइप काटने के बाद ही जाकर झांग का हाथ निकाला जा सका। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि झांग को उसकी अंगूठी मिली भी या नहीं।

बचाव कर्मियों ने बताया कि ये काफी मुश्किल भरा था क्योंकि पाइप काटने के दौरान झांग के हाथ में भी चोट आ सकती थी।

'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed