{"_id":"30922d6f9e1541bcf1acd30e190160cd","slug":"boy-suffering-from-rare-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बच्चे को है 'अमिताभ' वाली बीमारी ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस बच्चे को है 'अमिताभ' वाली बीमारी
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म पा देखी है? वही फिल्म जिसमें अमिताभ प्रोजेरिया से पीड़ित बने हैं। उस फिल्म की कहानी काल्पनिक थी लेकिन बिहार के अली हुसैन खान की इसके जीते-जागते उदाहरण है।
विज्ञापन
मिरर की खबर के अनुसार, अली की उम्र हर साल आठ वर्ष बढ़ जाती है। देखने में काफी उम्रदराज से नजर आने वाले अली की उम्र महज 14 साल है। लेकिन हैरान करने वाली ये है कि उनके पांच भाई-बहनों की मौत इसी बीमारी के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन
धरती पर प्रोजेरिया के अब तक 80 मामले सामने आ चुके हैं। अमूमन प्रोजेरिया से पीड़ित शख्स की दिल का दौरा पड़ने या फिर निमोनिया हो जाने से मौत हो जाती है। इस दुर्लभ बीमारी में शख्स ज्यादा से ज्यादा 14 साल तक जिंदा रहता है।
विज्ञापन
दफनाने के दो हफ्ते बाद जी उठी महिला
लेकिन अली अपने जीवन को लेकर काफी आश्शवान हैं। वो जीना चाहते हैं और इस बीमारी का डटकर सामना करना चाहते हैं। यह एक अनुवांशिक बीमारी है। अली के पिता नबी बताते हैं कि जब उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ तो उन्हें पता ही नहीं था कि उनके बच्चे को क्या बीमारी है।
पर नबी की दो बेटियों को ऐसी कोई बीमारी नहीं है और वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।