{"_id":"469a7d86e046885783a92db97a4a69c1","slug":"woman-found-alive-after-13-days-of-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफनाने के दो हफ्ते बाद जी उठी महिला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दफनाने के दो हफ्ते बाद जी उठी महिला
Updated Sun, 25 Aug 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
आपने कई बार ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा या फिर पढ़ा होगा कि जिसे डॉक्टरों ने मरा हुआ घोषित कर दिया था वो अचानक जी उठे लेकिन क्या कभी ये सुना है कि कोई अंतिम संस्कार के 13 दिन बाद जिंदा हो जाए?
विज्ञापन
आप कहेंगे ये कैसे हो सकता है? कुछ ऐसा ही शैरोलिन जैक्सन के परिवार के साथ भी हुआ जब 50 साल की ये महिला 13 दिन बाद जिंदा हो उठी।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, इन सबकी शुरुआत इस साल के साथ ही हुई, जब खबर आई कि शैरोलिन अपने फिलाडेल्फिया के घर से लापता हैं। काफी जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस को एक वैसा ही शव भी मिला और शैरोलिन के बच्चों को भी यही लगा कि ये उनकी मां है।
विज्ञापन
20 जुलाई को अधिकारियों को शैरोलिन का शव मिला और 3 अगस्त को शैरोलिन के घरवालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन पूरे 13 दिन बाद शैरोलिन को एक मानसिक अस्पताल में पाया गया।
विज्ञापन
दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि जो शव अधिकारियों को मिला था वो किसी और का था और शैरोलीन के परिवार वालों ने उसे शैरोलीन समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
अब अधिकारी और शैरोलीन के परिवार वाले ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जिस महिला का उन्होंने अंतिम संस्कार किया वो दरअसल थी कौन?