फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   balluga bed would transform your life

करिश्मा! ये जादुई बेड करेगा आपकी हर जरूरत पूरी

Mon, 07 Apr 2014 07:36 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
balluga bed would transform your life

इस अनोखे बेड के बारे में जितना बोला जाए उतना कम। आपकी परफेक्ट नींद से लेकर टेक्नॉलोजी से पूरा कनेक्शन आप इस बेड पर लेटे-लेटे ही बना सकते हैं।

विज्ञापन


इस बेड को बलूगा बेड का नाम दिया गया है। इस बिस्तर की बड़ी खासियत ये है कि ये आपको एक साथ कई तरह कर ऐसी सुविधांए देता है जिसके लिए आप हमेशा परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


बलूगा बेड की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें से ऐसी तरंगें निकलती हैं जो आपको नींद में ले जाती हैं। ये तरंगे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

मूड के हिसाब से बदलेगा नजारा

balluga bed would transform your life

इस जादुई बिस्तर की एक और खासियत ये भी ‌है कि वो आपके मूड के हिसाब से पूरे कमरे का नजारा बदल सकने के काबिल है। अगर आप चाहें तो इस बेड पर लेटने के बाद एक बटन दबाते ही पूरे कमरे को उस मूड में ला सकते हैं जिसमें आप हैं।

बटन दबाते ही बेड में से कुद ऐसी तस्वीरें दीवारों पर दिखने लगेंगी जो आपका माहौल बना देंगी। इसके अलावा इस बेड पर लेटे होने के बावजूद मसाज भी ले सकते हैं।

वो इसलिए क्योंकि बेड में से निकलने वाली लाइट और तरंगे आपका मानसिक मसाज कर देंगी जिसकी हर किसी को बहुत जरूरत होती है।

विज्ञापन

पूरी टेक्नॉलोजी अब मुठ्ठी में

balluga bed would transform your life

हम हमेशा हर जगह से अपना कनेक्‍शन बनाए रखने के लिए तमाम तरह के यंत्रों को अपने पास रखते हैं।

फिर चाहे वो कंप्यूटर हो, मोबाइल या फिर टीवी। लेकिन इस बेड पर लेटने के बाद आपको पचास तरह के यंत्रों से मुक्ति मिल जाएगी।

इस बेड पर वाई-फाई कनेक्टिविटी है और ब्लूटूथ की भी सुविधा है। टीवी देखने के लिए भी उसमें पहले से बना एक प्रोजेक्टर भी है जिसका चाहे तो आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

महसूस कर सकेंगे हर माहौल

balluga bed would transform your life

इस बेड पर आप गेम्स खेलते हुए या फिर गाने सुनते हुए बेड को हिलते हुए भी महसूस कर सकते हैं।

आप चाहें तो इसमें बीच के ईमेज सेट कर वैसे गाने लगाकर गानों के बीट्स पर हिलते हुए असली बीच पर होने का भी एहसास कर सकते हैं।

इसके अलावा इस स्पेशल बेड में इमरजेंसी फायर और स्मोक डिटेक्टर भी लगा हुआ है जो आपको कई अनहोनियों से बचा सकता है।

नन्ही सी जान ने मां के लिए कुर्बान कर दी अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed