{"_id":"8f80ec5255d54ad6ebff5a15d2224e5c","slug":"arrested-for-indecent-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े उतारकर, प्लास्टिक की अंगूठी देकर किया प्रपोज","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कपड़े उतारकर, प्लास्टिक की अंगूठी देकर किया प्रपोज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रस्ताव देने के हजारों तरीके आपके जहन में होंगे। उनमें से कुछ आपने अपनाए भी होंगे लेकिन ऐसे प्रेम प्रस्ताव के बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा।
विज्ञापन
हालांकि आपको ये पहले ही बता दें कि इस तरीके को अपनाने की कभी सोचिएगा भी नहीं वरना इन महाशय की तरह आपको भी जेल जाना पड़ सकता है।
16 करोड़ साल से सेक्स कर रहे हैं ये दोनों
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार, सीन विलियमसन ने पहले तो निकोल जैक्सन से लिफ्ट मांगी और फिर सेक्स करने का प्रस्ताव दिया। जब जैक्सन ने उन्हें मना कर दिया तो वो अजीब-अजीब सी कहानियां सुनाने लगा।
विज्ञापन
जैक्सन ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि कार में बैठते ही उसने कहा कि मैं उसकी बीवी हूं और उसकी दो बेटियों की मां हूं।
इतनी तीखी की हाथ तक जला देती है ये मिर्च
जबकि जैक्सन का कहना है कि वो तो उसे जानती तक नहीं थीं। ऐसा सुनने के बाद उसने अपनी जेब से एक अंगूठी निकाली और उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया।
'हर टीम में एक ही गुंडा होता है और यहां का गुंडा मैं हूं'
जैक्सन बताती हैं कि उस शख्स की इस हरकत से वो काफी परेशान हो गई थीं। बाद में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और अब उस पर 19 नवंबर को सुनवाई होगी।