{"_id":"29ccea22e1289b2b39a150ae944b806e","slug":"too-hot-to-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी तीखी की हाथ तक जला देती है ये मिर्च","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इतनी तीखी की हाथ तक जला देती है ये मिर्च
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
संभव है कि ये पौधा मिर्च का न हो, आग का हो! ट्री ऑफ फायर नाम से मशहूर ये मिर्च का पौधा कोई आम पौधा नहीं, बल्कि बेहद अनूठा है।
विज्ञापन
इस पौधे पर 1000 से ज्यादा मिर्चें आती हैं, लेकिन खास बात यह है कि इस मिर्च को नंगे हाथ नहीं पकड़ा जा सकता।
मिलिए, असल जिंदगी की मोगली से
आप सोच रहे होंगे कि इन मिर्चों में ऐसा क्या है? तो हम आपको बता दें कि नंगे हाथ इन्हें पकड़ने पर हाथों में असहनीय जलन शुरू हो जाती है। ये मिर्च इतनी तीखी है कि इन्हें दस्ताने पहनकर ही तोड़ा जा सकता है।
ये मिर्च जालापेनो मिर्च की तुलना में 120 गुना ज्यादा तीखी होती है। हालांकि इसकी खेती शुरू हुए बहुत कम समय हुआ है। किसानों ने साल 2005 में इसकी खेती शुरू की थी।
विज्ञापन
डोरसेट नगा नाम की इस मिर्च को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रस्तावित किया गया है।
'हर टीम में एक ही गुंडा होता है और यहां का गुंडा मैं हूं'
इन मिर्चों को उगाने वाली जॉय मिचुएड बताते हैं कि इन्हें हाथ से पकड़ना तो संभव नहीं है लेकिन इन्हें उठाने के दौरान आंखों में भी पानी भर जाता है।
खुद को जलन से सुरक्षित रखने के लिए वो हाथों में हर हाथ में दो-दो दस्ताने पहनती हैं और आंखों पर चश्मा। उनका कहना है कि जहां मिर्च के पौधे पर आम तौर पर अधिकतम 700 मिर्च उगती हैं, वहीं इस पर 1000 से ज्यादा मिर्चें आती हैं।
विज्ञापन