{"_id":"de97465d3946f89c87759321da2d035b","slug":"19-year-old-delivers-quadruplets-in-mysore","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र इतनी कम और एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
उम्र इतनी कम और एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने जुड़वा बच्चों के बारे में सुना होगा, तीन बच्चों के बारे में भी सुना होगा लेकिन एक साथ चार बच्चों के जन्म की बात कम ही सुनी होगी।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, मैसूर में एक 19 साल की मां ने चार बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
देखें, दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे
मैसूर के 125 साल पुराने चेलुवंबा हॉस्पिटल में इन बच्चों का जन्म हुआ। अच्छी बात ये है कि मां समेत ये चारों बच्चे भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
डॉक्टरों की करामात: गर्भ में पल रहे बच्चे का ऑपरेशन
विज्ञापन
चारों बच्चों में से दो लड़के हैं और दो लड़कियां। मंगलवार को नंदिनी नाम की इस महिला ने चारों बच्चों को जन्म दिया। नंदिनी मूल रूप से चमारराजनगर के कुरबराहुंडा गांव की रहने वाली है।
मां बनी हैवान! 10 दिन की बच्ची के साथ ऐसी हरकत
डॉक्टरों के मुताबिक, ये काफी दुर्लभ है। करीब 10 मिलीयन में से एक मां ही चार बच्चों को जन्म देती है।
अस्पताल के डॉक्टर बी कृष्णामूर्ति ने बताया कि नंदिनी की डिलीवरी नॉर्मल रही है। हालांकि ये नंदिनी की पहली डिलीवरी है और बच्चों का वजन कुछ कम है लेकिन वे स्वस्थ हैं।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।