फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   World's most expensive car has a price tag of 4.6m pounds

500 किलो सोने से बनी कार, दाम का अंदाजा लगाइए!

Thu, 07 Nov 2013 05:24 PM IST
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
World's most expensive car has a price tag of 4.6m pounds

दुनिया भर में सुपर लग्जरी और सुपर स्पोर्ट कारों को पेश करने वाली जर्मनी की कार कंपनी लैम्बोर्गिनी ने हाल ही में अपने 50 वर्ष पूरे करने के मौके पर वेनेनो रोडस्टर को पेश किया था।

विज्ञापन


इस कार की कीमत 3.3 मिलियन यूरो है। करीब 28 करोड़ भारतीय रुपए है। लेकिन अब कंपनी ने एक बार फिर दुनिया की सबसे मंहगी कार पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


लैम्बोर्गिनी ने इस बार सोने की कार का प्रोटोटाइप पेश किया है। कार अगर सोने की है तो कीमत हैरान करने वाली ही होगी। दुनिया की सबसे महंगी इस कार के प्रोटोटाइप को एवेंटाडोर एलपी 700-4 के नाम से दुबई में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाह क्या बात है! हार्ले डेविडसन जीत लिया मन


सोने से बनी इस लैम्बोर्गिनी एलपी 700-4 कार को जमर्नी के इंजिनियर रॉबर्ट गल्पेन ने डिजायन किया है। इस कार को तैयार करने में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है जिस पर सोने की परत चढ़ाई गई है।



कार का प्रोटोटाइप कार्बन फाइबर से बना है और इसकी पूरी बॉडी पर सोने की परत चढ़ी है। शेष बॉडीवर्क के लिए 25 किलोग्राम कीमती धातु का इस्तेमाल किया गया है। और यह 500 किलो के एक गोल्ड ब्लॉक से तैयार की गई है, जो 22 कैरेट का है।

इसके अलावा यह दुनिया की सबसे महंगी कार ही नहीं बल्कि सबसे सुरक्षित कार भी है, क्योंकि इसमें बुलेटप्रूफ विंडोज और लग्जरी लोगो दिया गया है।

सौ साल पुरानी कार, लेकिन जलवे बरकरार


कंपनी इस फुल साइज सुपरकार में वी12 इंजन लगाएगी जो 700 बीएचपी का जबरदस्त पावर देने में सक्षम है।

इस सारे फीचर्स की वजह से लैम्बोर्गिनी की इस कार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्स में शामिल किया जाएगा।

लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी 700-4 की कीमत 46 लाख्ा पाउंड तय की गई है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत करोड़ों में जाएगी। क्या आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed