फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Venom GT, world’s fastest car hits 435 km/hour

ये है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार की कार

Fri, 28 Feb 2014 08:28 AM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Venom GT, world’s fastest car hits 435 km/hour

अमेरिकी इंजीनियरों ने दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली सुपर कार विकसित करने का दावा किया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह कार सड़क पर 435 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरेगी।

विज्ञापन

दुनिया का सबसे तेज वाहन

Venom GT, world’s fastest car hits 435 km/hour

फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में प्राइवेट टेस्ट के दौरान अमेरिकी कंपनी हेनेसी की वीनोम जीटी ने दुनिया की सबसे तेज गति वाली कार का नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी का दावा है कि चार पहियों पर दौड़ने वाला यह दुनिया का सबसे तेज वाहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुगाटी की कार का तोड़ा रिकॉर्ड

Venom GT, world’s fastest car hits 435 km/hour

इससे पहले सबसे तेज रफ्तार कार का रिकॉर्ड बुगाटी की वेरॉन सुपर स्पोर्ट कार के नाम था जिसकी अधिकतम गति 431 किमी प्रति घंटे है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता क्योंकि ड्राइवर ने केवल एक बार कार दौड़ाई जबकि रिकॉर्ड के लिए दो बार वाहन दौड़ाना जरूरी होता है।

विज्ञापन

और भी दूरी तय कर सकते हैं

Venom GT, world’s fastest car hits 435 km/hour

नासा की लैंडिंग स्ट्रिप पर कंपनी ने वन वे कार दौड़ाई। ऐसे में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बुगाटी का पहला स्थान बरकरार रहेगा। ड्राइवर ब्रियान स्मिथ ने कहा कि रनवे बड़ा हो तो हम और भी दूरी तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed