लॉन्च होने वाली हैं ये 5 बाइक, 150सीसी पावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में 100-110सीसी बाइक टू व्हीलर मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। इन बाइक का कुल मार्केट शेयर करीब 70 प्रतिशत है। हालांकि देश में टू व्हीलर यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ा रही है और काफी संख्या में नए ग्राहक 150सीसी बाइक की ओर भी जा रहे हैं।
इसके अलावा कई पुराने बाइक यूजर्स अपनी पुरानी बाइक को छोड़कर नई 150सीसी बाइक की ओर जा रहे हैं। इसलिए बाइक कंपनियां नए स्टाइल के साथ ज्यादा एडवांस मॉडल इस सेगमेंट में उतार रही हैं।
यामाहा फेजर वर्जन 2.0
हाल ही में यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लोकप्रिय एफजेड सीरीज में नए इंजन और नए प्लेटफार्म पर दो नई मोटर साइकिलें एफजेड वर्जन 2.0 और एफजेड एस वर्जन 2.0 पेश्ा किया है। इन मोटर साइकिलों की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 76,250 रुपये और 78,250 रुपए है।
अभी कई बड़ी टू व्हीलर कंपनियां अपनी पावरफुल बाइक 2014 को लॉन्च करने वाली है, तो आइए जानते हैं भारत में आने वाली इन 150सीसी बाइक के बारे में।
सुजुकी गिक्सर 155सीसी
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई 155सीसी बाइक गिक्सर की एडवांस बुकिंग का काम शुरू कर दिया है। सुजुकी गिक्सर 155सीसी लाल और नीला दो रंगों में उतारा जा रहा है।
कंपनी ने इस बाइक में एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसमें कंपनी ने SEP (सुजुकी ईको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये टेक्नोलॉजी इंजन की क्षमता और परफॉर्मेंस कम किए बिना फ्यूल इफिशयंसी को बढ़ाती है।
सुजुकी गिक्सर देखने में काफी स्टाइलिश है, इसमें स्पोर्टी हेडलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है और इसके फ्यूल टैंक को कर्व डिजाइन दिया गया है।
इंजन- 4 स्ट्रोक का एक सिलेंडर वाला एयर कूल इंजन
कीमत- लगभग डेढ़ लाख रुपए
डिस्प्लेसमेंट- 155 सेमी क्यूब
स्टार्ट- इलेक्ट्रिक और किक दोनों
पावर- 155 सीसी
ब्रेक- फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक
कंपनी का दावा है इस बाइक में एसईपी (SEP) टेक्नॉलजी है, जो रनिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है. इसका एक्सीलेरेशन भी अच्छा है।
हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट
हीरो मोटोकॉर्प पहले ही अपनी 150सीसी हीरो एक्सट्रीम 2014 को लॉन्च कर चुकी है। नई हीरो एक्सट्रीम की शुरुअती कीमत 78,800 रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम, फ्रंट डिस्क ब्रेक सहित) है। जबकि फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक वैरियंट की कीमत 82,000 रुपए है।
कंपनी अब इसका स्पोर्टीअर वैरियंट हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट को इस साल भारतीय बाजार में उतारेगी।
कंपनी ने इसकी हैडलाइट और वाइजर में थोड़ा बदलाव किया है। साथ ही रियर व्यू मिरर में डुअल टोन और डिजिटल एनालॉग कंसोल का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा पावर की बात करें तो 149.2सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन, 5 स्पीड गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट को इस फेस्टिव सीजन सितंबर, 2014 तक लॉन्च कर सकती है।
होंडा की 160सीसी बाइक
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मोटरसाइकिल सेगमेंट में शुरुआत से ही 150सीसी सेगमेंट पर ही अपना ध्यान केंद्रित करके काम कर रही है।
कंपनी पहले से ही 3 बाइक होंडा सीबी यूनिकॉर्न, सीबी ट्रिगर और सीबीआर150आर की भारत में बिक्री कर रही है। होंडा अब एक और नई 160सीसी सेगमेंट में दमदार बाइक लॉन्च करने वाली है।
कंपनी ने अभी इस बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि होंडा की ये बाइक पिछली बाइक से ज्यादा दमदार होगी।
बजाज पल्सर 150एनएस
घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज लगातार अपनी नई आने वाली पल्सर 150एनएस की टेस्ट ड्राइव कर रही है। हाल ही इस बाइक को पुणे में टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया है।
टेस्ट ड्राइव के मॉडल को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने बजाज पल्सर 150एनएस के प्रोडक्शन के काम लगभग पूरा कर लिया है। कंपनी जल्द ही इस बाइक को लॉन्च कर सकती है।
150एनएस का बेस पल्सर 200एनएस जैसा ही है। कंपनी ने बॉडी डिजाइन और फ्रंट फेयरिंग समेत फीचर्स में काफी बदलाव किए हैं।
पल्सर 150एनएस में 150 सीसी डीटीएसआई इंजन के साथ आएगी जो 15.06 पीएस का पावर और 12.5 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें पहले की तरह ही 6 स्पीड गियर बॉक्स दिए जा रहे हैं।
इसका मुकाबला यामाहा एफजेडएस, यामाहा फेजर, हीरो सीबीजेड एक्सटर्म और होंडा सीबीआर150आर जैसी बाइक्स से होगा। बजाज पल्सर 150एनएस की कीमत 75,000 रुपए तक हो सकती है।
महिंद्रा टू व्हीलर भी करेगी कमाल
इसके अलावा टू व्हीलर कंपनी महिंद्रा साल 2014 के अंत तक भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली है। कंपनी ने अपनी रणनीति के बारे में खुलासा भी कर दिया है।
महिंद्रा ने चार नए टू व्हीलर प्रोडक्टस लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें स्कूटर, एंट्री लेवल बाइक और कुछ पिछली बाइक के नए वैरियंट उतारने की योजना है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मोजो 300, 110सीसी स्कूटर जिसका कोड नेम जी101 दिया गया है और डिस्क ब्रेक के साथ नई महिंद्रा सेंचुरो 01-डी लॉन्च कर सकती है।
चौथी बाइक के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कंपनी 150सीसी में अपनी बाइक लॉन्च कर सकती है।