फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Top Mileage Cars In India

टॉप 15 माइलेज कारें, होंडा सिटी देती है सबसे ज्यादा माइलेज

Tue, 24 Jun 2014 07:28 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
Top Mileage Cars In India

अगर आप शानदार माइलेज कार खरीदने की सोच रहे हैं तो होंडा मोटर्स की नई सिटी भारतीय बाजार में सबसे विकल्प है। भारत में मौजूद कारों में सबसे कम तेल खपत करने वाली कार मारुति नहीं बल्कि होंडा की नई जनरेशन की होंडा सिटी है। दिलचस्प बात ये भी इस दूसरे स्थान पर भी होंडा की ही एक और सेडान कार अमेज है।

विज्ञापन


इकोनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नई होंडा सिटी सबसे ज्यादा माइलेज देती है। यहां हैरान करने वाली एक बात और है, ईटी ने जिसमें कारों को बेहतर माइलेज देने की श्रेणी में रखा है उनमें मारुति सुजकी कार टॉप 15 में भी शामिल नहीं है।
विज्ञापन

होंडा सिटी माइलेज में अव्वल

Top Mileage Cars In India

इस रिपोर्ट में भारत में बनने और बिकने वाली कारों की एक सूची तैयार की है जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं। खबर के मुताबिक होंडा सिटी की डीजल इंजन कार एक लीटर में 26 किलोमीटर की माइलेज देती है।

कंपनी का दावा है कि नई होंडा सिटी डीजल इंजन के साथ 26 किलोमीटर प्रति लीटर फ्यूल इफिशंसी देने में सक्षम है। इस कार की ये माइलेज क्षमता होंडा सिटी डीजल को भारत की सबसे ज्यादा फ्यूल इफिशंट कार बनाती है।

होंडा के इस दावे की पुष्टि ऑटोमेटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की है।

इस कार को कंपनी की सेडान कार जैज के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इसमें यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा के फीचर्स को शामिल किया गया है।

कार में 1.5 लीटर डीटीईसी डीजल इंजन है, जो बेहतर माइलेज के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस कार में स्पेस भी पहले मॉडल के मुकाबले अधिक है।

इसके खास फीचर में टच स्टार्ट और टच स्टॉप की सुविधा। कार में स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर पार्किंग सेंसर, रियर एआईसी एयरकंडीशनिंग वेंट्स, आठ स्पीकर, चार पॉवर आउटलेट्स, मल्टी फंक्शन इंट्रूमेंशन जैसे कई नए फीचर्स भी हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 7.42-11.10 लाख रुपए तय की है।

होंडा अमेज देती है 25.8 किमी प्रति लीटर

Top Mileage Cars In India

होंडा सिटी के बाद दूसरे स्‍थान पर कंपनी की होंडा अमेज है जो एक लीटर में 25.8 किलोमीटर का माइलेज देती है।

डीजल अमेज में होंडा द्वारा तैयार किया गया 1.5 लीटर का आइ-डीटेक इंजन और पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन है।

रियर लेग रूम के साथ ही होंडा अमेज में बैठने के लिए पर्याप्‍त स्पेस दिया गया है। ड्राइवर सीट को एडजस्ट करने के साथ ही टिल्ट स्टीयरिंग का फीचर है। इस स्टीयरिंग को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

कार के इंटीरियर में स्पीडोमीटर को स्पोर्टी ‌लुक दिया गया है। इसके अलावा एडवांस ऑडियो सिस्टम है। अमेज को कुल 10 वेरिएंट में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन का बेस वेरिएंट 4.99 लाख और डीजल वेरिएंट 5.99 लाख रुपये का है।

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर शेवरले की बीट

Top Mileage Cars In India

होंडा सिटी और अमेज के बाद माइलेज के मामले में तीसरे नंबर पर शेवरले की बीट है, जिसका डीजल इंजन एक लीटर में 25.4 किलोमीटर माइलेज देता है।

कंपनी ने नए मेकओवर वाली बीट में नए बंपर्स, नए मिरर्स, टेल लाइट्स जैसे फीचर्स शामिल किए हैं।

नई बीट के इंजन में कोई बदलवा नहीं किया गया है ये 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर डीजल इंजन दोनों वर्जन में मौजूद है। गाड़ी का एलपीजी वेरियंट बाजार में उपलब्ध है।

नई शेवरले बीट पेट्रोल वैरियंट की कीमत 3.92 लाख रुपए से 5.08 लाख रुपए तक है। नई शेवरले बीट डीजल की शुरआती कीमत 4.72 लाख रुपए है जो 5.89 लाख रुपए तक जाती है।

चौथे नंबर पर है टाटा इंडिगो इसीएस

Top Mileage Cars In India

चौथे नंबर पर टाटा मोटर्स की इंडिगो इसीएस कार है जो एक लीटर में 25.4 किलोमीटर का माइलेज देती है। पांचवें नंबर पर भी टाटा की नैनो है जो पेट्रोल से चलती है और 25.4 किलोमीटर की जबर्दस्त माइलेज देती है।


टाटा मोटर्स की इंडिगो एक्सएल, टाटा इंडिगो, टाटा इंडिका ईवी2 और टाटा नैनो BS3 क्रमश्‍ा: छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं। इस सारी कारें एक लीटर में 25.2 किलोमीटर का माइलेज देती हैं।

10वें और 11वें नंबर पर हुंडई

Top Mileage Cars In India

हुंडई की एक्सेंट डीजल कार एक लीटर में 24.4 किलोमीटर का माइलेज देती है। रैंकिंग के मामले में ये दसवें नंबर पर है।

हुंडई की एक और कार हुंडई ग्रैंड आई10 ग्यारहवें स्थान पर है जो एक लीटर में 24 किलोमीटर का माइलेज देती है।

12वें, 13वें और 14वें नंबर पर टोयोटा

Top Mileage Cars In India

टोयोटा एटियोस क्रॉस 23.6 किलोमीटर और एटियोस 23.6 किलोमीटर का माइलेज देकर 12वें और 13वें नंबर पर है। जबकि टोयोटा लीवा 23.6 का माइलेज देकर चौदहवें नंबर पर है।

15वें नंबर पर टाटा इंडिगो एक्सएल डीकॉर है, ये 23.6 का माइलेज देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed