फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Simple tips to do up your car interiors

अपनी पुरानी कार को इस तरह दें नया लुक

Thu, 10 Oct 2013 02:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Oct 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
Simple tips to do up your car interiors

जिस तरह हम अपने घरों को सजाकर रखते हैं वैसे ही हम अपनी कार को भी खूबसूरत बना सकते हैं।

विज्ञापन


बाजार में हर दिन कोई न कोई नई तकनीक से भरा नया मॉडल आ रहा है। ऐसे में जब आप अपनी गाड़ी सड़क पर लेकर चलते हैं तो वो पुराने मॉडल में गिनी जाती है।

लेकिन आप अपनी कार का मेक आवर करके इसको एक नया लुक दे सकते हैं।

मारुति ने उतारा अल्टो 800 एनिवर्सरी एडिशन


आमतौर पर लोग कार के एक्सटीरियर पर ज्यादा ध्यान देते हैं जबकि कार का इंटीरियर कार को ज्यादा शानदार बनता है। आप कार के इंटीरियर को आसानी से बदल सकते हैं और कार को एक नया लुक दे सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आप ये ऐक्सेसरीज कार में इस्तेमाल कर सकते हैं।

सीट कवर
कार के सीट कवर से ही आप कार में काफी बड़ा बदलाव देख सकते हैं। लंबे समय तक एक ही सीट कवर इस्तेमाल करने से लेदर की सीट कवर में दरारें पड़ जाती है, जबकि फेबरिक भी उधड़ने सा लगता है। इसलिए जरूरी कि समय-समय पर सीट कवर बदल दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोर मैट
कार की रबर की फ्लोर मैट न केवल फ्लोर की गर्मी को कम करने का काम करती है बल्कि कार को एक साफ सुथरा लुक भी देती है। इसलिए फ्लोर मैट को भी बदला जा सकता है।

गजब है हिंदुस्तान एम्बैसडर टैक्सी की कहानी


स्टेरिंग कवर
स्टेरिंग कवर स्टेरिंग की पकड़कर को तो मजबूत बनाता ही है, साथ ही कार को एक स्पोर्टी लुक भी देता है। इसलिए स्टेरिंग कवर को भी बदला जा सकता है।

म्यूजिक सिस्टम
आज बाजार में कार के लिए काफी सारे शानदार ऑडियो क्वालिटी के साथ म्यूजिक सिस्टम मौजूद हैं। कार में ऐसे म्यूजिक सिस्टम का इस्तेमाल करें जिसको आप यूएसबी के जरिए और वायर लैस के बिना भी प्ले कर सकें।

नेविगेशन
आज कार को एंडवास बनाने के लिए नेविगेशन सिस्टम का होना भी जरूरी हो गया है। इसलिए आज रूटमैप और ट्रेफिक की जानकारी के लिए कार में लेटेस्ट नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed