फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

चुने अपनी पसंद और अपने बजट का स्कूटर

Mon, 24 Feb 2014 08:34 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

भारतीय ऑटो बाजार में टू व्हीलर्स में स्कूटर्स की मांग काफी तेज हो चुकी है। कस्टमर्स की मांग के साथ ही स्कूटर्स निर्माता कंपनियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ भी तेज हो चुकी है।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में स्कूटर्स निर्माता दिग्गज कंपनियों की बात करें तो लगभग सभी कंपनियों में हर सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ अपने स्कूटर्स उतारने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

जर्बदस्त होगा घमासान

Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

टू व्हीलर्स कंपनी हीरो अपने हीरो डैश, हीरो डेयर और हीरो जेआईआर को लेकर काफी तेज हो चुकी है। होंडा ने भी एक्टिवा 125 और पीसीएक्स 125 के जरिए तैयार कर रखी है। जबकि टीवीएस स्कूटी जेस्ट, वैगो और जुपिटर के जरिए मार्चा संभालेगी, वहीं टू व्हीलर्स कंपनी यामाहा अल्फा से मुकाबला करेगी तो वेस्पा 946, वेस्पा 125 एस, पियाजियो लिबर्टी टक्टर देने को तैयार है।

हीरो में है कितना दम?

Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

टू व्हीलर्स कंपनी हीरो अपने तीन मॉडल हीरो डैश, हीरो डेयर और हीरो जेआईआर पेश कर चुकी है। ये मॉडल 110सीसी, 125सीसी और 150सीसी सेगमेंट में होंगे।

हीरो डैश के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ई-कोड की (चाबी), डुअल मोल्डिंग की जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया है जो इसको दूसरों से अलग बनाने का काम करते हैं।

विज्ञापन

होंडा एक्टिवा 125सीसी और स्टाइलिश

Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

होंडा का नया लॉन्च स्कूटर होंडा एक्टिवा 125सीसी लोगों का काफी लोकप्रिय स्कूटर बन चुका है। कंपनी ने इसको और शानदार बनाने के लिए इसको नए स्टाइल के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसमें कॉमबी-ब्रेक सिस्टम और ऑप्‍शनल डिस्क ब्रेक की सुविधा को शामिल किया है।

टीवीएस की स्कूटर सेगमेंट में लंबी रेंज

Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

टीवीएस ने भी स्कूटर सेगमेंट में लंबी रेंज तैयार की है। कंपनी ने नए मॉडल में स्कूटी जेस्ट और प्रिमियम स्कूटर जुपिटर और वेगो को पेश किया है।

स्कूटी जेस्ट कंपनी के प्राइम स्कूटर स्कूटी का नई पीढ़ी का नया वर्जन है। ये 110सीसी इंजन पर काम करता है और इसको खासकर लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है।

यामाहा का किफायती अल्फा

Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

यामाहा ने नया और किफायती अल्फा स्कूटर पेश किया है। यामाहा अल्फा को लड़का और लड़की दोनों चला सकते हैं। ये 113सीसी इंजन पर काम करता है और कंपनी का दावा है कि ये 62 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

प्रिमियम स्कूटर पियाजियो

Scooter Segment Looks concentrated after the 2014 Auto Expo

इसमें कोई दो राय नहीं कि पियाजियो की कीमत अन्य से ज्यादा है ‌लेकिन इसके फीचर्स भी हाई क्वालिटी के ही है। इसलिए ये देश के प्रिमियम स्कूटर सेगमेंग में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed