फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Riversimple, the Welsh dragon that spits water vapour

नहीं खरीदी जा सकती यह कार, किराये पर मिलेगी!

Thu, 20 Nov 2014 12:28 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Riversimple, the Welsh dragon that spits water vapour

हालांकि हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली इस इलेक्ट्रिक कार पर अभी वेल्स में काम चल ही रहा है लेकिन यह किसी कार्बन डाइऑक्साइड (C02) फ्री व्हीकल से कई मामलों में ज्यादा लगती है।

विज्ञापन


रिवरसिम्पल के फ़ाउंडर और पेशे से इंजीनियर ह्यूगो स्पॉवर्स और उनकी टीम कार बनाने और उन्हें बेचने के पूरे बिजनेस मॉडल को बदल देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


ह्यूगो स्पॉवर्स कहते हैं, "आमूलचूल बदलाव करने वाली तकनीक तभी कारगर हो सकती है जब यह एक नए बिज़नेस मॉडल के साथ आए।"

कारोबारी होने के अलावा ह्यूगो मोटरस्पोर्ट में खासी दिलचस्पी रखते हैं और पहले से चली आ रही चीजों को चुनौती देने के लिहाज से वे नए नहीं हैं।

कम्प्रेस्ड हाइड्रोजन

Riversimple, the Welsh dragon that spits water vapour

वे हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली 'लाइफ़कार' परियोजना पर काम चुके हैं। लेकिन स्पॉवर्स के काम को उनके प्रोटोटाइप के ज़रिए और बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

ह्यूगो बताते हैं, "पिछले सौ सालों में कम्बस्टन इंजन के लिए डिजाइन की गई गाड़ियों में हाइड्रोजन ईंधन का सिस्टम फिट किए जाने की कोशिश की जाती रही लेकिन हमने हाइड्रोज़न फ़्यूल को ध्यान में रखते हुए ये कार डिजाइन की है।"

इस तकनीक में गाड़ी के पिछले हिस्से में रखे गए एक टैंक से कम्प्रेस्ड हाइड्रोजन कार के अगले भाग में रखे फ्यूल सेल तक जाती है। यह फ्यूल सेल कम्प्रेस्ड हाइड्रोजन को बिजली में बदल देती है।

इस बिजली से कार के चारों मोटर चलते हैं। ये मोटर कार के चारों पहियों के साथ जुड़े हुए हैं। इस तकनीक की वजह से रिवरसिंपल को गाड़ी में गियरबॉक्स लगाने की झंझट से छुटकारा मिल गया।

अंतिम डिजाइन

Riversimple, the Welsh dragon that spits water vapour

अब ड्राइवर डैशबोर्ड पर लगे बटंस को दबाकर गाड़ी को आगे, पीछे या न्यूट्रल में कर सकता है।

ह्यूगो कहते हैं, "इस गाड़ी में चक्कों को छोड़कर घूमने वाली और कोई चीज नहीं है। इस गाड़ी में धातु से धातु के संपर्क वाली कोई बात नहीं है। किसी तरह के लुब्रीकेंट की जरूरत भी नहीं है।"

ह्यूगो स्पॉवर्स की ये कार ब्रेक लगाने पर भी बिजली पैदा कर सकती है जिसे स्टोर करके रखा जाना है। हालांकि इस कार का अंतिम डिजाइन अभी तय नहीं है लेकिन इसके प्रोटोटाइप का वजन 520 किलो है।

स्पॉवर्स का दावा है कि 12 फुट लंबी ये कार ज़ीरो से 50 किलोमीटर प्रति मील की रफ्तार पकड़ने में आठ सेकेंड का वक्त लेगी और फुल टैंक होने पर यह 300 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

विज्ञापन

नियमित मेनटेनेंस

Riversimple, the Welsh dragon that spits water vapour

रिवरसिंपल के बारे में कई और बातें हैं जो उसे अलग बनाती हैं। मशहूर म्यूज़िक बैंड बीटल्स का कहना था कि पैसे से प्यार नहीं खरीदा जा सकता है ठीक उसी तरह पैसे से रिवरसिंपल भी नहीं खरीदा जा सकता है।

इसकी जगह पर उपभोक्ताओं से एक मासिक फी ली जाएगी जो कि कंपनी को दिए जाने वाले किराए की तरह होगा। इसमें कार का बीमा, फ़्यूल और नियमित मेंटेनेंस शामिल हैं।

हालांकि इस तरह के बिजनेस मॉडल पर पहले भी काम किया जा चुका है। हुंडई ने टक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी को अमरीका में तीन साल के लिए 499 डॉलर प्रति महीने के किराये पर देने की पेशकश की थी जिसमें फ़्यूल और रखरखाव दोनों ही शामिल थे।

बिजनेस मॉडल
अनुमान है कि रिवरसिंपल का किराया 720 डॉलर प्रति महीने के करीब तय किया जा सकता है लेकिन स्पॉवर्स को लगता है कि उपभोक्ताओं के रुझान के मुताबिक यह बदल सकता है और इससे वैकल्पिक ईंधन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में सहूलियत हो सकती है।

स्पावर्स कहते हैं, "हमने महज एक कार नहीं बनाई बल्कि एक समाधान तैयार किया है। यह एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है जो 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक फिट बैठता है।"

यह कार 2017 के मध्य तक सड़कों पर उतारी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed