{"_id":"0191ecd2f3705c3a3ecb05bba6983a88","slug":"quadricycle-in-india-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में जल्द चल सकेंगी ये क्वाड्रीसाइकिलें ","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
भारत में जल्द चल सकेंगी ये क्वाड्रीसाइकिलें
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वाड्रीसाइकिलों के लिए अब जल्द देश की सड़कों पर चलना संभव हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कानून मंत्रालय ने सड़क मंत्रालय द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए क्वाड्रीसाइकिलों के परिचालन को अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
2012 में अपनी क्वाड्रीसाइकिल आरई60 लांच कर चुकी बजाज ऑटो के लिए यह एक अच्छी खबर है।
क्वाड्रीसाइकिलें उतारने को इच्छुक कंपनियों का मानना है कि तीन पहिये वाले ऑटो रिक्शा के मुकाबले चार पहिये का यह वाहन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अधिक सुरक्षित है। यह पूरी तरह बंद, मजबूत छत और दरवाजों से लैस है।
विज्ञापन
हालांकि, इनकी इंजन क्षमता और अधिकतम रफ्तार एक छोटी कार के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
यादगार पल! गुडबाय ऑटो एक्सपो 2014, फिर मिलेंगे...
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सूत्रों का कहना है कि कानून मंत्रालय ने क्वाड्रीसाइकिलें (नए तरह का चौपहिया वाहन) चलाने की अनुमति दे दी है। राजमार्ग मंत्रालय इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए कानून मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा था।सड़क मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी की जा सकती है और कंपनियां भी जल्द से जल्द क्वाड्रीसाइकिलें बेचनी शुरू कर सकती हैं।