अरे वाह, नई जवानी लेकर लौटी सनी, होगा मुकाबला
नई जनरेशन की होंडा सिटी के आगमन के साथ ही मिड साइज के कारों में प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो चुकी है। ऐसे में कार कंपनियां बाजार में अपने आप को बनाए रखने के लिए अपनी कारों के नए फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में लग चुकी है।
निसान, फोर्ड और फिएट में अपने इरादे ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान ही दिखा दिए थे। ये तीनों कंपनियां इस साल के अंत तक अपनी सेडान कारों के नए वर्जन लॉन्च करेंगी।
फिएट लीनिया
बाजार में पहले से मौजूद सेडान कार लीनिया टी-जेट की बात करें तो इस कार में 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड 1368 सीसी का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी कीमत 7.87 लाख रुपए से 9.11 लाख रुपए (एक्स शोरूम मुंबई) है।
फोर्ड फिएस्टा
सेडान कार फोर्ड फिएस्टा की बात करें तो इस कार को 1.0 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल के साथ लॉन्च कर सकती है। जिसकी कीमत करीब 7.5-11.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
निसान सनी
जापानी कार कंपनी निसान भी अपनी कार मॉडल सनी के नए अवतार को फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने वाली है।
निसान सनी में कंपनी ने 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो करीब 99 बीएचपी की पावर देता है और कीमत 8.49 लाख रुपए है।
ऑटो कंपनियां इन नई कारों को एंडवास तकनीकी के साथ बाजार में लॉन्च करने वाली है। जाहिर है ऐसे में इन कारों के बीच अच्छा मुकाबला होगा।