फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   new price of the indain car after interim Budget

जानिए, बजट के बाद क्या हैं कारों के नए दाम

Wed, 19 Feb 2014 08:42 AM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
new price of the indain car after interim Budget

अंतरिम बजट में कार और बाइक पर लगने वाली उत्पाद शुल्क कम कर दी है। छोटी कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर और वाणिज्यिक वाहनों पर उत्पाद शुल्क को 12 से घटाकर 8 फीसदी करने का प्रस्ताव किया गया है।

विज्ञापन


SUV पर पहले 30 फीसदी उत्पाद शुल्क लगती थी, जिसे नए बजट में घटाकर 24 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ी कारों पर लगने वाली 24-27 फीसदी उत्पाद शुल्क को भी कम करके 20-24 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में किसी कार के दाम कितने कम हो गए हैं आइए जानते हैं।

टाटा नैनो की नैनो हुई और सस्ती

new price of the indain car after interim Budget

टाटा की सबसे लोकप्रिय माइक्रो सेगमेंट की कार नैनो की कीमत 12 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 1.45 लाख रुपए थी।

8 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद इस कार की कीमत में करीब 5,075 रुपए की कटौती होगी। इस तरह टाटा नैनो की नई कीमत 1,39,925 रुपए है।

मारुति अल्टो

new price of the indain car after interim Budget

मारुति की सबसे लोकप्रिय मिनी सेगमेंट की कार मारुति अल्टो की कीमत 12 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 2.86 लाख रुपए थी।

8 फीसदी उत्पाद शुल्क करने पर इस कार की कीमत में करीब 10,000 रुपए की कटौती होगी। इस तरह मारुति अल्टो की नई कीमत 2.76 लाख रुपए है।

विज्ञापन

मारुति की नई लॉन्च कार सेलेरियो

new price of the indain car after interim Budget

हाल ही में कॉम्पेक्ट सेगमेंट के अंदर लॉन्च मारुति की ऑटोमैटिक कार की कीमत 12 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 3.9 लाख रुपए थी।

8 फीसदी उत्पाद शुल्क करने पर इस कार की कीमत में करीब 14,000 रुपए की कटौती होगी। इस तरह मारुति सेलेरियो की नई कीमत 3.76 लाख रुपए है।

होंडा अमेज

new price of the indain car after interim Budget

सुपर कॉम्पेक्ट सेगमेंट की लोकप्रिय कार होंडा अमेज की कीमत नई दिल्ली एक्सशोरूम पर 5.2 लाख रुपए थी।

8 फीसदी उत्पाद शुल्क करने पर इस कार की कीमत में करीब 16,000 रुपए की कटौती होगी। इस तरह मारुति अल्टो की नई कीमत 5.03 लाख रुपए है।

हुंडई वरना

new price of the indain car after interim Budget

छोटी कारों के अलावा बड़ी कारों की बात करें तो यहां उत्पाद शुल्क 24 से 20 फीसदी करने की बात कही गई है।

मिडसाइज की हुंडई वरना की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 24 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 7.41 लाख रुपए थी। उत्पाद शुल्क 20 फीसदी करने पर हुंडई वरना की नई कीमत 7.15 लाख रुपए है।

एमपीवी सेगमेंट की टोयोटा इनोवा

new price of the indain car after interim Budget

मल्टी पर्पज व्हीकल टोयोटा इनोवा की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 30 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 9.84 लाख रुपए थी।

उत्पाद शुल्क 24 फीसदी करने पर टोयोटा इनोवा की नई कीमत 9.4 लाख रुपए है।

एसयूवी सेगमेंट की महिंद्रा स्कार्पियो

new price of the indain car after interim Budget
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल महिंद्रा स्कार्पियो की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 30 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 8.22 लाख रुपए थी।

उत्पाद शुल्क 24 फीसदी करने पर महिंद्रा स्कार्पियो की नई कीमत 7.85 लाख रुपए है।

हाइ‌ब्रिड कारों का जलवा

new price of the indain car after interim Budget

हाइ‌ब्रिड कार सेगमेंट की टोयोटा प्रियस की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 12 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 37.3 लाख रुपए थी।

उत्पाद शुल्क 8 फीसदी करने पर टोयोटा प्रियस की नई कीमत 36 लाख रुपए है।

लग्जरी कार मर्सिडीज ई क्लास

new price of the indain car after interim Budget

लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज की ई क्लास की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 27 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 45.53 लाख रुपए थी।

उत्पाद शुल्क 24 फीसदी करने पर मर्सिडीज ई क्लास की नई कीमत 44.39 लाख रुपए है।

सुपर लग्जरी कार रोल्स रॉयस

new price of the indain car after interim Budget
सुपर लग्जरी कार रोल्स रॉयस की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 27 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 4.25 करोड़ रुपए थी।

उत्पाद शुल्क 24 फीसदी करने पर रोल्स रॉयस की नई कीमत 4.12 करोड़ रुपए है।

बाइक की भी कीमत कम

new price of the indain car after interim Budget

हीरो स्पलेंडर बाइक की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 12 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 44.2 हजार रुपए थी। उत्पाद शुल्क 8 फीसदी करने पर हीरो स्पलेंडर की नई कीमत 42.75 हजार रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed