{"_id":"596fa59eb391c7f3db7fb87b4bdc72d0","slug":"maruti-suzuki-to-debut-800cc-diesel-engine-in-yl7-hatchback","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने मारुति की इस कार का नाम सुना है?","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
क्या आपने मारुति की इस कार का नाम सुना है?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही मारुति सुजुकी अपनी नई हैचबैक कार लॉन्च करने वाली है। ये नई कार जेन एस्टिलो और ए-स्टार की जगह ले सकती है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया नई हैचबैक कार की टेस्ट ड्राइविंग शुरू कर दी है। इस कार को "वाईएल7" के नाम से पुकार जा रहा है।
वाईएल7 कंपनी द्वारा दिया गया इसका कोडनेम है। भारतीय बाजार के लिए इसके औपचारिक नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है, लेकिन दुनियाभर के अन्य बाजारों में यह नई ऑल्टो के नाम से जानी जाएगी।
शाहरुख खान ने पेश की हुंडई की 50 लाखवीं कार
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति की नई छोटी कार में 800 सीसी का डीजल इंजन होगा, जिसे कंपनी ने पहली मर्तबा खुद ही विकसित किया है।
इसके अलावा एक-लीटर के-सीरिज पेट्रोल इंजन का विकल्प भी होगा, जिसका इस्तेमाल फिलहाल ऑल्टो के10, वैगन आर और ए-स्टार में किया जाता है।
जगुआर लैंड रोवर एसयूवी का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च
विज्ञापन
मारुति की नई छोटी कार कंपनी के मानेसर कारखाने से बाहर तैयार होगी। इसकी बिक्री भारत समेत यूरोप और दक्षिण एशिया जैसे वैश्विक बाजारों में भी की जाएगी।