अब मारुति की ये तीन नई कारें मचाएंगी धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी ने इस साल अपनी सबसे चर्चित कार मारुति सेलेरियो को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस साल और भी जबर्दस्त धमाके करने वाली है। मारुति सुजुकी इस साल तीनों और कारें लॉन्च करने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि मारुति सुजुकी अपनी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर को इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी अपनी मिड साइज सेडान कार भी लॉन्च करेगी।
धुरंधरों के बीच मुकाबला
नई होंडा सिटी लॉन्च के बाद से मिड साइज सेगमेंट की मुकाबला और तेज हो चुका है। फिएट और फोर्ड अपने इरादे पहले ही बयान कर चुकी हैं। ये कार कंपनिया लीनिया और फिएस्टा के नए वर्जन बाजार में उतारने वाली हैं।
मारुति की मिड साइज कार एसएक्स4 बाजार में कुछ खास नहीं कर पाई है। ऐसे में मारुति सुजुकी अब सिआज को तुरूप के पत्ते के रूप में लॉन्च करने वाली है।
मारुति सुजुकी सिआज
ऐसा में मारुति सुजुकी की सिआज को लेकर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी की सिआज भारतीय बाजार में इस साल तक लॉन्च होगी। कंपनी की योजना फेस्टिवल से बस चंद दिन पहले इसे सड़क पर उतारने की है।
ये पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में मौजूद होंगी। इसमें 1.3 लीटर मल्टी जेट इंजन और 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है।
मारुति स्विफ्ट जल्द भारत में
मारुति स्विफ्ट का नया वर्जन जपान और यूरोप के बाजार में उपलब्ध हो चुका है। हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी बिना किसी देरी के मारुति स्विफ्ट को भारतीय बाजार में उतारेगी।