फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Maruti offers sizeable discounts across range

मारुति की इन कारों को खरीदने से पहले देखें ये ऑफर्स

Thu, 13 Mar 2014 08:26 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
Maruti offers sizeable discounts across range

उत्पाद शुल्क कम करने के बाद भी ऑटो कार में कोई खास बिक्री नजर नहीं आई है। ऑटोकार इंडिया के मुताबिक ऐसे में कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अपनी कारों पर कुछ खास डिस्काउंट ऑफर्स शुरू किए हैं।

विज्ञापन

स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर

Maruti offers sizeable discounts across range

कंपनी ने अपनी स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर दोनों कार पर 10 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस साथ ही कंपनी ने इन कारों पर 50 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी रखा है जो आप अपनी पुरानी कार पर पा सकते हैं। अगर आप किसी कारपोरेट संस्‍था में काम करते हैं तो यहां 1500 रुपए का कारपोरेट डिस्काउंट भी है।

इस तरह आप स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर पर की खरीद पर 61,500 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति रिट्ज

Maruti offers sizeable discounts across range

अगर आप इस समय मारुति रीट्ज खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपको यहां 71,500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी ने रीट्ज की बिक्री पर 20 हजार रुपए का डिस्काउंट रखा है, साथ ही 50 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी रखा है, अगर आप किसी कारपोरेट संस्‍था में काम करते हैं तो यहां 1500 रुपए का कारपोरेट डिस्काउंट भी है।

विज्ञापन

मारुति वैगनआर और मारुति वैगनआर स्टिंगरे

Maruti offers sizeable discounts across range

कंपनी ने मारुति वैगनआर और मारुति वैगनआर स्टिंगरे दोनों कार पर 30 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस साथ ही कंपनी ने इन कारों पर 30 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी रखा है जो आप अपनी पुरानी कार पर पा सकते हैं। अगर आप किसी कारपोरेट संस्‍था में काम करते हैं तो यहां 1500 रुपए का कारपोरेट डिस्काउंट भी है।

फिलहाल कंपनी ने अभी अपनी मारुति सेलेरियो पर कोई खास डिस्काउंट नहीं रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed