फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   maruti fametastica design

हाई हील वाली महिलाओं के लिए मारुति का खास डिजाइन

Tue, 11 Feb 2014 07:03 PM IST
अमित त्यागी/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
अमित त्यागी/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 11 Feb 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
maruti fametastica design

महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर मारुति सुजुकी ने ‘फेमटास्टिक’ नाम से नई एक्सेसरीज रेंज उतारी है। यहां ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपने पवेलियन में इन्हें पेश किया।

विज्ञापन


महिलाओं की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखकर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इनमें खास तौर से रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट कटर और फ्लैश लाइट के साथ मल्टीपरपज सेफ्टी टूल और डिजिटल टायर चेंजर शामिल हैं।
विज्ञापन

ऑडी कार का मजा 37 हजार में!

मारुति सुजुकी ने महिला ग्राहकों की मांग पर सर्वे व रिसर्च के बाद ये एक्ससेरीज पेश की हैं। इसमें हाई हील पहनने वाली महिलाओं के लिए शूज बॉक्स तैयार किया है। हाई हील के चलते ड्राइविंग में होने वाली दिक्कतों को दूर करते हुए फ्लैट शूज को इस बॉक्स में चेंज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है देश की पहली फैमिली सोलर कार

साथ ही छोटे बच्चों के लिए चाइल्ड सीट और कॉफी मेकर (2000 रुपये) उतारा है, जिससे सफर में बच्चों के लिए दूध तैयार किया जा सकता है। मल्टीपरपज सेफ्टी टूल (1490 रुपये) में खास तरह की फ्लैश लाइट है, जिसे दुर्घटना या खास परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed