फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

बाइक खरीदने की सोचे रहे हैं तो पढ़ें ये रिपोर्ट

Wed, 06 Aug 2014 11:00 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

साल 2014 में जुलाई का महीना टू व्हीलर इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त रहा है इस महीने में कंपनी ने जमकर बाइक की बिक्री की और पैसे बनाए। सभी बड़ी टू व्हीलर कंपनियों ने बाजार में शानदार वृद्धि की है।

विज्ञापन


जुलाई, 2014 में बाजार की कुल वृद्धि 18 फीसदी रही है जो बिना किसी फेस्टिव सीजन के बहुत ही शानदार कही जाएगी। आइए एक नजर डालते हैं कि इस महीने में भारतीय टू व्हीलर मार्केट शेयर कैसा रहा, किस कंपनी ने बाजी मारी और कौन सी कंपनी पीछे रह गई।
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (HMCL)

Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई में शानदार बिक्री की है। कंपनी ने पिछले महीने 5,29,862 बाइक की बिक्री की, पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 4,87,545 बाइक की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 9 फीसदी का इजाफा किया है।

कंपनी ने वित वर्ष 2014-15 की पहली तिमाही में 17,15,129 वाहन बेचे जो पिछले साल इसी समयावधि में बेचे वाहनों की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है। कंपनी पिछले साल की पहली तिमाही में 15,59,282 वाहन बेचे थे।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड (HMSI)

Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

कंपनी ने जुलाई महीने 3,81,411 बाइक की बिक्री की, पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 2,87,048 बाइक की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 33 फीसदी का इजाफा किया है। होंडा ने 1,51,105 बाइक और 1,72,119 स्कूटर की बिक्री की है।

विज्ञापन

बजाज ऑटो लिमिटेड (BAL)

Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

देश की ऑटो कंपनी बजाज ऑटो ने बिक्री में कुल 13 फीसदी इजाफा किया है। कंपनी ने जुलाई में 3,19,292 वाहनों की बिक्री की है जबकि पिछले साल इस महीने में 2,81,327 वाहनों की बिक्री की थी।

टीवीएस मोटर कंपनी

Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

चेन्नई की टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने जुलाई महीने 1,94,128 बाइक की बिक्री की, पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,46,671 बाइक की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 32 फीसदी का इजाफा किया है।

टीवीएस के नए स्कूटर जुपिटर और अपडेटेड वीगो ने कंपनी को इस सेगमेंट में 64 फीसदी की वृद्धि दिलाई है। साथ ही कंपनी की नई स्टार सिटी प्लस ने मार्केट शेयर बढ़ाने में 33 फीसदी योगदान दिया है।

यामाहा मोटर इंडिया

Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

टू व्हीलर कंपनी यामाहा ने जुलाई महीने 50,286 बाइक की बिक्री की, पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 37,026 बाइक की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 36 फीसदी का इजाफा किया है।

मार्केट शेयर

Indian Two-Wheeler market Sales Report July 2014 vs 2013

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (HMCL) भारतीय टू व्हीलर बाजार में बिक्री के मामले में टॉप पर है। हालांकि जुलाई, 2014 में कंपनी की सेल्स बढ़ी है फिर भी टीवीएस के मुकाबले कम ही वाहनों की बिक्री की है। टीवीएस ने 2013 की तुलना में इस साल जुलाई महीने में 47,457 ज्यादा बाइक की बिक्री की है जबकि हीरो की संख्या 42,317 ज्यादा वाहन बेचे हैं।

होंडा मोटरसाइकिल ने लगभग हीरो में दोगुना अधिक वाहनो की बिक्री की है। होंडा ने 94,363 वाहन की बिक्री की है।

बजाज और यामाहा की बिक्री लगभग बराबर ही है। बजाज ने जहां 13,486 वाहनों की बिक्री की है वहीं यामाहा ने 13,260 अधिक वाहन बेचे हैं।

अगर बात करें की जुलाई 2013 की तुलना में जुलाई 2014 में किसी कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा है तो इनमें होंडा, टीवीएस और यामाहा टू व्हीलर कंपनियां है, जबकि हीरो और बजाज का मार्केट शेयर कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed