फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   india's best automatic small car

ऑटोमैटिक कारें कीमत 4 लाख रुपए और माइलेज 23.1

Sat, 25 Jan 2014 02:51 PM IST
Updated Sat, 25 Jan 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
india's best automatic small car

चलाने में बेहद आसान और आरामदायक ऑटोमैटिक कारों को विदेशों में काफी पसंद किया जाता है। ये ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कारें भारत में भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


भारत में डीजल और पेट्रोल दोनों तरह की ऑटोमैटिक कार मौजूद हैं। हैचबैक (छोटी कार) कारों की बात करें तो इनमें निसान माइक्रा, हुंडई ग्रैंड आई10, फॉक्सवैगन और मारुति की कारों काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन


ये कारें कम कीमत और अच्छे माइलेज के लिए वजह से काफी लोकप्रिय हैं। हम यहां कुछ ऐसी ही शानदार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कारों के बारे में बता रहे हैं जो सबसे किफायती भी है और माइलेज के मामले में भी अव्वल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ‌की जल्द लॉन्च होनी वाली सेलेरिओ

india's best automatic small car

कुछ ही दिन में भारत में लॉन्च होनी वाली मारुति सेलेरिओ की बात करना जरूरी है। क्योंकि कंपनी ने दावा किया है कि इसकी कीमत सबसे ज्यादा किफायती होगी।

कंपनी का कहना है यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ट्रेडिशनल सिस्टम से काफी अलग है। इसीलिए इस तकनीक को ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन के नाम से पुकारा गया है। इस ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की तकनीक इंडिया में पहली बार इस्तेमाल हो रही है और इसका फायदा कस्टमर को भी मिलेगा क्योंकि इसकी लागत ट्रेडिशनल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के कम है। इसका दाम 3.5 से 4 लाख रुपए तक हो सकते हैं।

कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि ये कार 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

हुंडई ग्रैंड आई10 ऑटोमैटिक कार

india's best automatic small car

देश में दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार ग्रैंड आई10 के ऑटोमैटिक वर्जन को हाल ही में लॉन्च किया। कंपनी ने ग्रैंड आई10 पेट्रोल में दो वैरियंट स्पोर्ट्स और अस्टा में पेश किया है ये दोनों वैरियंट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम पर काम करेंगे

हुंडई ग्रैंड आई10 स्पोर्ट्स ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 5.65 लाख रुपए है, जबकि ग्रैंड आई 10 अस्टा ऑटोमैटिक को 6.26 लाख रुपए की कीमत के साथ उतारा है।

कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि ये कार 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

होंडा ब्रिओ ऑटोमैटिक कार

india's best automatic small car

ब्रियो ऑटोमैटिक को 5 स्पीड ट्रांसमिशन और 1.2 लीटर आईवीटेक इंजन के साथ काम करती है।

ऑटोमैटिक वर्जन वाली होंडा ब्रियो एक लीटर पेट्रोल में 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। होंडा ब्रिओ वीएक्स एटी वैरियंट की कीमत 6.19 रुपए है।

मारुति सुजुकी रिट्ज ऑटोमैटिक कार

india's best automatic small car

मिड-रेंज हैचबैक कार सेगमेंट मारुति सुजुकी रिट्ज ऑटोमैटिक कार तमाम सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

मारुति सुजुकी रिट्ज ऑटोमैटिक कार में 1.2 लीटर इंजन लगा है। इस कार की माइलेज 17 किलोमीटर प्रति लीटर है।

मारुति सुजुकी रिट्ज ऑटोमैटिक कार कीमत 6.25 लाख रुपए है।

निसान माइक्रा ऑटोमैटिक कार

india's best automatic small car

निसान माइक्रा में सीवीटी (कंटीनियसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे बेहतर ट्रांसमिशन और ज्यादा माइलेज मिलता है।

निसान माइक्रा में 19.34 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन में 3 सिलेंडर का इंजन के साथ काम करती है।

निसान माइक्रा ऑटोमैटिक कार की कीमत 6.50 लाख रुपए है।

फोक्सवैगन पोलो ऑटोमैटिक कार

india's best automatic small car

फोक्सवैगन पोलो पेट्रोल ऑटोमैटिक में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टीएसआई इंजन इस्तेमाल किया गया है।

पोलो 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

फोक्सवैगन पोलो जीटी टीएसआई ऑटोमैटिक कार की कीमत 7.99 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed