आज से शुरुआत, लॉन्च होने के तैयार साल की ये चर्चित कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2013 को हम सब अलविदा कहे चुके हैं। ये साल भारतीय कार बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑटो कंपनियां अब इससे उभर कर 2014 में कुछ बड़ा करने की तैयारी कर चुकी हैं।
फरवरी 2014 को दिल्ली ऑटो शो में कंपनियां अपने नए मॉडल, कॉन्सेप्ट कारें और कुछ अपग्रेड वर्जन उतारने को को बेकरार हैं।
हम यहां आपको बता रहे हैं इस साल 2014 की पहली तीमाही ही कौन सी खास कारें लॉन्च होने वाली हैं।
होंडा सिटी: इंतजार हुआ खत्म
देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कार होंडा सिटी के नए डीजल वर्जन के लिए सभी की नजरें हैं।
7 जनवरी को यानी आज लॉन्च होने वाली है। कार में 1.5 लीटर डीटीईसी डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से कंपनी बेहतर माइलेज 26 किमी प्रति घंटे की बात कर रही है।
कार में स्पेस भी पहले मॉडल के मुकाबले ज्याद ही मिलेगा। इसके अलावा खास फीचर्स में टच स्टार्ट और टच स्टॉप की सुविधा, कार में स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर पार्किंग सेंसर, रियर एआईसी एयरकंडीशनिंग वेंट्स, आठ स्पीकर, चार पॉवर आउटलेट्स, मल्टी फंक्शन इंट्रूमेंशन जैसे कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
ये छोटी कार करेगी बड़े कमाल
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि भारतीय कार बाजार छोटी और किफायती कीमतों वाली कारों से ही चलता है। इस बात को ऑटो कंपनियां अच्छे से समझती हैं और कम कीमत की शानदार कार लॉन्च करती है।
जापान की कार कंपनी निसान 'डैटसन गो' को साल की पहली तीमाही में लॉन्च कर सकती है। ये कार भारत के मिडल क्लास को जरूर टारगेट करेगी।
हर जरूरत होगी पूरी
अगर आप इस साल नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए इंट्री लेवल सेडान कैटिगरी में हुंडई आई10 सेडान अच्छा विकल्प हो सकता है।
आई 10 सेडान नैनो डीजल के रूप में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सबसे सस्ती डीजल कार है। कंपनी इस कार को 4 फरवरी 2014 को लॉन्च करने वाली है।
डीजल पर सबसे लोकप्रिय कार
ऑटो कंपनी टाटा इस साल अपनी सबसे लोकप्रिय कार नैनो का डीजल वर्जन उतारने वाली है। डीजल नैनो को टेस्ट रन पर कई बार देश में देखा गया है।
डीजल नैनो का माइलेज 40 किलोमीटर प्रतिलीटर होगा। नैनो का डीजल इंजन 0.8 लीटर का होगा, जो 30 केडब्ल्यू का पावर जनरेट करेगा।
होंडा मोबिलियो भी है खास
जापानी कार कंपनी होंडा ऑटो एक्सपो में ब्रिओ आधारित एमपीवी कार पेश करेगी। नई होंडा मोबिलियो में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का एसओएचसी आई-वीटेक (i-VTEC) इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो कि कार को 118 पीएस की पॉवर देने में सक्षम है।
होंडा ने अपनी इस एमपीवी मोबिलियो में 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कार के कुल 7 लोगों के आराम से बैठने कर सवारी कर सकते हैं। ये कार अप्रैल 2014 तक लॉन्च हो सकती है।
नए रूप रंग में महिंद्रा
यूटिलिटी वाहन बनाने के मामले में देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा अपनी सबसे कामयाब कार स्कार्पियो एसयूवी को नए फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी कर चुकी है।
इस नई स्कार्पियो कार को कई बारे टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा जा चुका है। कंपनी इस कार को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करने वाली है।