होंडा मोबिलियो vs मारुति एर्टिगा vs टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित कार होंडा मोबिलियो का सभी को इंतजार है। ये कार इस महीने के अंत तक लॉन्च होने वाली है। इस एमपीवी कार का सीधा और जबरदस्त मुकाबला मारुति एर्टिगा और टोयोटा इनोवा से होगा।
टोयोटा इनोवा अपनी सुविधा, विश्वसनीयता और विशालता के लिए जाननी जाती है, जबकि मारुति एर्टिगा किफायती दाम और कम तेल खपत के लिए पसंदीदा कार है।
इसलिए होंडा मोबिलियो, मारुति एर्टिगा और टोयोटा इनोवा के बीच दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। हम यहां इन कार के स्पेसिफिकेशन के आधार पर बेहतर कार की खोज कर रहे हैं।
साइज के आधार पर
बात अगर कार के साइज की करें तो टोयोटा इनोवा के आगे न तो मारुति एर्टिगा टिकती है और न ही होंडा मोबिलियो का इस कार से मुकाबला है।
इनोवा की लंबाई 4585एमएम, चौड़ाई 1765एमएम और ऊचाई 1760एमएम है, साथ ही इसका व्हीलबेस 2750एमएम है। यहां मारुति एर्टिगा सबसे कॉम्पेक्ट कार है, जिसकी लंबाई 4265एमएम, चौड़ाई 1695एमएम और ऊचाई 1685एमएम है। इस व्हील बेस 2740एमएम है।
नई आने वाली होंडा मोबिलियो की लंबाई 4386एमएम, चौड़ाई 1683एमएम और ऊचाई 1603एमएम है।
इंजन पावर
इंजन के मामले में भी टोयोटा इनोवा ही आगे है। टोयोटा इनोवा 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.5 डीजल इंजन विकल्प के साथ मौजूद है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन वैरियंट 132बीएचपी पावर और 181एनएम अधिकतम टार्क देने में समक्ष है। 2.5 लीटर डीजल वैरियंट की बात करें तो 102बीएचपी पावर और 200एनएम अधिकतम टार्क देने में समक्ष है।
मारुति एर्टिगा पावर के मामले में सबसे पिछड़ी नजर आती है। 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल और 1.4 लीटर पेट्रोल के-सीरीज इंजन फ्यूल इफिशियंस है लेकिन 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल वैरियंट 90बीएचपी पावर और 200एनएम अधिकतम टार्क देने में समक्ष है। 1.4 लीटर पेट्रोल के-सीरीज इंजन 93.7बीएचपी पावर और 130एनएम अधिकतम टार्क देने में समक्ष है।
नई कार होंडा मोबिलियो
नई कार होंडा मोबिलियो पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट 1.5 लीटर के साथ है। पेट्रोल वैरियंट में 1.5 लीटर आई-वीटीईसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है जबकि डीजल वैरियंट में 1.5 आई-डीटीईसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये इंजन 117बीएचपी और 98 बीएचपी पावर देने में सक्षम हैं।
तीन कारें 5 स्पीड मन्युअल ट्रासंमिशन के साथ काम करती है। मोबिलियो और एर्टिगा में पावर को फ्रंट व्हील में इस्तेमाल किया गया है जबकि टोयोटा इनोवा में रियर व्हील को ड्राइव पावर दिया गया है।