फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   EO Smart Connecting Car: Auto shifting car

जगह के हिसाब से खुद-ब-खुद सिकुड़ जाती है ये कार

Fri, 17 Jul 2015 02:45 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
EO Smart Connecting Car: Auto shifting car

ये कार निकट भविष्य में शहरी आबादी की सबसे लोकप्रिय कार बन सकती है। ये चलने में तो स्मार्ट है ही, रखने में भी स्मार्ट है।

विज्ञापन


एक ही जगह पर खड़े-खड़े चारों और घूम सकती है ये कार। अपने आप चलने वाली ये कार, किसी भी एंगेल पर चल सकती है और पार्क भी अपने आप होती है।

ईओ दो सीटों वाली सिटी कार है। इसकी लुक स्पोर्टी है और दरवाज़ें कैंची के अंदाज़ से खुलने वाले हैं।

इतना ही नहीं, आपके बुलाने पर ये कार आपको पिक करने आ सकता है। और, काफी चिकनी सतह पर ये कार अपने आप रुक भी सकती है।

इस कार को जर्मनी के आर्टिफिशियल इंटेलिशेंस रोबोटिक्स इनोवेशन के रिसर्च सेंटर में तैयार किया गया है।

ये चार हब-इलेक्ट्रिक मोटर्स से चलती है। इसका वज़न है 748 किलोग्राम है और ये 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है।

इसको बनाने में काफ़ी ज़्यादा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

इसके चक्के एक्सल के अंत में लगे होते हैं, जिसके चलते कार एक स्पॉट से चारों तरफ़ घूम सकती है। यही नहीं, इसके चारों चक्के एक ही दिशा में टर्न भी हो सकते हैं, किसी भी एंगल पर। हालांकि इसे परंपरागत कारों की तरह भी मोड़ा जा सकता है।

लेकिन इस कार की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि इसकी पार्किंग को लेकर लगभग कोई समस्या नहीं होगी।

कार स्कूटर जितनी छोटी बनेगी

EO Smart Connecting Car: Auto shifting car

पार्किंग के लिहाज़ से ये कार ख़ुद ही पार्क होती है। पार्किंग के समय ये आगे से उठ सकती है और एक्सल के सहारे खड़ी होकर फ़ोल्ड हो जाती है।

ऐसे में इसे पार्क करने के लिए 8।2 फ़ीट की जगह 4।9 फ़ीट जगह की ही जरूरत पड़ेगी, एक वेस्पा स्कूटर से भी कम जगह।

गूगल की सेल्फ़ ड्राइविंग कार की तरह से ईओ कार में कई सेंसर लगे होते हैं। इसमें आगे और पीछे स्टीरियो कैमरे, 3डी इनवायरमेंट स्कैनर और इमेजिंग कैमरे लगे होते हैं। यानी कार को अपने आसपास के बारे में रियल टाइम अवेयरनेस होता है।

इस कार को बनाने वाली टीम का दावा है कि आने वाले दिनों में इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कारों से 'संवाद' करेगी कार

EO Smart Connecting Car: Auto shifting car

निकट भविष्य में इंटीलेजिंस सिस्टम हाईवे के ज़रिए कई कारों को एक साथ जोड़कर चलाया जा सकेगा। इससे कारें एक दूसरे के साथ अपनी ऊर्जा को शेयर कर सकती हैं।

इससे सफ़र ज़्यादा सुरक्षित हो सकेगा। ऐसी सूरत में कार चालकों को भी आराम मिल सकता है, क्योंकि किसी एक के कार चलाने पर पूरी पलटन चल सकती है।

जाहिर है कि ईओ कार अभी कांसेप्ट के स्तर पर ही है और आने वाले दिनों में इसमें काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed